Page Loader
रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े
भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े

Jan 12, 2024
12:01 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की करीब 14 महीने बाद गुरुवार को टी-20 अंतररष्ट्रीय में वापसी हुई। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले मैच में उनकी कप्तानी में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही रोहित 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अन्य प्रारूपों की बात करें तो रिकी पोंटिंग सर्वाधिक 108 टेस्ट मैच और 262 वनडे मैच जीते हैं। आइए रोहित शर्मा के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

आंकड़े

रोहित की कप्तानी में जीते 40 टी-20 अंतरराष्ट्रीय 

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने सर्वाधिक 72 मुकाबले खेले और 41 जीते। इस सूची में दूसरे नंबर पर रोहित हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 52 मैच खेले हैं और दूसरे सबसे ज्यादा 40 मुकाबले जीते हैं। रोहित अगर इस सीरीज में अफगानिस्तान को 2-1 से हराते हैं तो धोनी की बराबरी करेंगे और क्लीन स्वीप करते हैं तो सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय जीतने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित का प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 149 मैच की 141 पारियों में 3,853 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 31.07 की और स्ट्राइक रेट 139.14 की रही है। इस प्रारूप में उन्होंने 29 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में पहले पायदान पर विराट कोहली हैं। कोहली ने 115 मैच की 107 पारियों में 4,008 रन बनाए हैं।