NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा
    अगली खबर
    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा
    पेरिस पैरालंपिक में भारतीय टीम छा गई है (तस्वीर: एक्स/ @Naveen_Odisha)

    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ा

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 04, 2024
    09:24 am

    क्या है खबर?

    पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने इतिहास रचा है। उसने 1 पैरालंपिक खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने का अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

    पेरिस में जारी इन खेलों में भारत के 20 पदक हो गए हैं। ये 1 पैरालंपिक में भारत के लिए जीते गए सबसे ज्यादा पदक हैं।

    इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 पदक अपने नाम किए थे। 20 पदकों में भारत के पास 3 स्वर्ण समेत, 7 रजत और 10 कांस्य पदक है।

    पदक

    मंगलवार को मिले 5 पदक

    भारतीय पैरा एथलेटिक्स 10 पदक अपने नाम किए हैं, वहीं बैडमिंटन में 5 पदक आए हैं। निशानेबाजी में भारत को 4 और तीरंदाजी में 1 पदक मिला है।

    मंगलवार 3 सितंबर को भारत ने कुल 5 पदक अपने नाम किए।

    दीप्ति जीवनजी ने दिन का पहला पदक जीता। इसके बाद भाला फेंक खेलों में भारत को 2 पदक मिले। ये पदक अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने दिलाए। पुरुषों के ऊंची कूद में भी भारत ने 2 पदक जीते।

    जीत

    अजीत और सुंदर ने ऐसे किया कमाल 

    अजीत ने भाला फेंक खेलों के F46 स्पर्धा में 65.62 मीटर दूर भाला फेंक दूसरा स्थान हासिल किया।

    30 साल के अजीत का 5वां थ्रो सबसे कमाल का रहा। 65.62 मीटर उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी है।

    सुंदर की बात करें तो उन्होंने 64.96 मीटर दूर थ्रो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुंदर के नाम 68.60 मीटर दूर भाला फेंकने का विश्व रिकॉर्ड भी है।

    क्यूबा के गुइलेर्मो वरोना गोंजालेज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    कमाल

    मरियप्पन थंगावेलु ने लगातार तीसरे पैरालंपिक में जीता पदक 

    ऊंची कूद खेलों के T42 वर्ग स्पर्धा में शरद कुमार ने रजत पदक जीता और मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

    32 साल के शरद ने फाइनल मुकाबले में 1.88 मीटर की ऊंची जंप लगाई।

    1.85 मीटर की ऊंचाई के साथ मरियप्पन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मरियप्पन लगातार 3 पैरालंपिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

    इससे पहले उन्होंने रियो पैरलांपिक में स्वर्ण और टोक्यो में रजत पदक जीता था।

    प्रदर्शन

    जीवनजी ने ऐसे जीता मुकाबला 

    जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर (T20) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 20 वर्षीय दीप्ति ने 55.82 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।

    वह यूक्रेन की यूलिया शुलियार (55.16 सेकंड) और विश्व रिकॉर्ड धारक तुर्की की आयसेल ओन्डर (55.23 सेकंड) से पीछे रहीं।

    इससे पहले उन्होंने साल 2019 में हांगकांग में खेले गए एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। उस दौरान उन्होंने कांस्य पदक जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस पैरालंपिक 2024
    ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    पेरिस पैरालंपिक 2024

    पेरिस पैरालंपिक 2024: इस बार कुल 84 भारतीय एथलीट्स लेंगे हिस्सा, जानिए सभी अहम बातें अवनि लेखारा
    पेरिस पैरालंपिक 2024: ओपनिंग सेरेमनी में दिखा गजब का रोमांच, इन भारतीय खिलाड़ियों ने थामा तिरंगा पेरिस
    पेरिस पैरालंपिक 2024:अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक पर लगाया निशाना, मोना ने जीता कांस्य अवनि लेखारा
    पेरिस पैरालंपिक 2024: भारत को तीसरा पदक, प्रीति पाल ने 100 मीटर स्पर्धा में जीता कांस्य पेरिस

    ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय खिलाड़ी 8 अगस्त को इन खेलों में लेंगे हिस्सा, समय भी जानिए  पेरिस ओलंपिक 2024
    जानिए ओलंपिक इतिहास में कब-कब भारतीय हॉकी टीम ने जीते हैं कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम
    पेरिस ओलंपिक 2024: मीराबाई चानू पदक से चूकीं, चौथे स्थान पर रही  मीराबाई चानू
    पेरिस ओलंपिक 2024: पदक नहीं जीत सके अविनाश साबले, फाइनल में 11वें स्थान पर रहे पेरिस ओलंपिक 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025