LOADING...
पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया, 2-1 से जीती सीरीज
बाबर ने बनाए 40 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया, 2-1 से जीती सीरीज

Jun 04, 2026
11:59 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराया। लाहौर में खेले गए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में मेजबान टीम ने 42वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती पाकिस्तानी टीम 

ऑस्ट्रेलिया से मैथ्यू शॉर्ट (0) अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मार्नस लाबुशेन (19), एलेक्स कैरी (19) और कैमरून ग्रीन (7) भी जल्दी आउट हुए। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच जोश इंग्लिस (65) ने अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलियाई पारी सिर्फ 42 ओवर में ही सिमट गई। जवाब में साहिबजादा फरहान (6) और माज सदाकत (27) भी जल्दी आउट हुए। इसके बाद बाबर आजम (40) और शादाब खान (29*) ने उपयोगी योगदान देकर जीत दिलाई।

इंग्लिस

इंग्लिस ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया 

ऑस्ट्रेलिया से पारी की शुरुआत करते हुए इंग्लिस ने अपने वनडे करियर का छठा अर्धशतक लगाया। यह पाकिस्तान के खिलाफ उनका दूसरा ही अर्धशतक साबित हुआ। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कैरी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 52 रन की साझेदारी की।

Advertisement

विकेट

शाहीन अफरीदी ने लिए 3 विकेट 

पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 8 ओवर में 30 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। पाकिस्तानी कप्तान ने लगातार दूसरे मैच में 3 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा शादाब खान और अबरार अहमद ने 2-2 सफलताएं हासिल की। हारिस रउफ ने एक विकेट अपने नाम किया। पाकिस्तान की ओर से अराफात मिन्हास कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने अपने 6 ओवर में 27 रन दिए।

Advertisement

बाबर 

बाबर ने खेली संघर्षपूर्ण पारी 

नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए बाबर ने धैर्य से बल्लेबाजी की। वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 84 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। उनके वनडे करियर में अब 140 पारियों के बाद 53.43 की औसत और 86.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,626 रन हो गए हैं। इस बीच उन्होंने 20 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement