Loading...
वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराया, विदेशों में पाकिस्तानी टीम की लगातार 8वीं हार
वेस्टइंडीज ने सीरीज में बनाई बढ़त (तस्वीर: एक्स/@windiescricket)

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराया, विदेशों में पाकिस्तानी टीम की लगातार 8वीं हार

Jul 29, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 90 रन से हराते हुए 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी पारी सिर्फ 120 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान से दूसरी पारी में सर्वाधिक रन कप्तान बाबर आजम (58*) ने बनाए। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती वेस्टइंडीज की टीम 

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 311 रन बनाए थे, जिसमें कावेम हॉज (84) और शाई होप (92) ने अर्धशतक लगाए।

जवाब में पाकिस्तानी टीम ने शान मसूद के शतक (109) के बावजूद 282 रन बनाए।

पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी (5/22) के सामने 181 रन पर सिमटी।

आखिर में पाकिस्तानी बल्लेबाज जेडन सील्स (5/20) के सामने देर तक नहीं टिक सके।

जानकारी

पाकिस्तान की विदेशों में लगातार 8वीं हराया 

पाकिस्तान की यह विदेशों में खेलते हुए टेस्ट में लगातार 8वीं हार है। बता दें कि पाकिस्तान ने विदेशों में अपना आखिरी टेस्ट 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बाबर की कप्तानी में ही जीता था।

ADVERTISEMENT

शान मसूद

शान मसूद ने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया 

पहली पारी में जब पाकिस्तान को एक रन पर पहला झटका लगा, तब मसूद क्रीज पर आए।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने डटकर बल्लेबाजी की और 184 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाकर आउट हुए।

उनके बल्ले से 12 चौके निकले।

इमाम उल हक के साथ उन्होंने 187 गेंदों में 155 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद बाबर आजम के साथ उन्होंने 75 गेंदों में 41 रन जोड़े।

दूसरी पारी में वह सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

मोहम्मद अब्बास

मोहम्मद अब्बास ने लिया 5 विकेट हॉल

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान अब्बास ने 15.5 ओवर गेंदबाजी की और 6 मेडन के साथ 22 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 1.40 की रही।

इस खिलाड़ी ने ब्रेडन किंग (5), केवम हॉज (0), जस्टिन ग्रीव्स (20), केमर रोच (18) और जोमेल वॉरिकन (14) को अपना शिकार बनाया।

यह उनके टेस्ट करियर का 7वां और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा 5 विकेट हॉल साबित हुआ।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 118 विकेट लिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जेडन 

जेडन सील्स ने चौथी पारी में लिए 5 विकेट 

पाकिस्तान की दूसरी पारी को समेटने में जेडन सील्स की अहम भूमिका रही। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज अजान ओवैस को आउट किया।

इसके बाद उन्होंने सलमान आघा, शान मसूद, मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद को पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने 14.2 ओवर में 20 रन देते हुए 5 विकेट लिए।

यह उनके टेस्ट करियर का चौथा 5 विकेट हॉल रहा।

जानकारी

जस्टिन ग्रीव्स बने प्लेयर ऑफ द मैच 

ग्रीव्स ने मैच में कुल 7 विकेट (5/27 और 2/12) लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में 15 और 20 रन का योगदान दिया। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENT