इंग्लैंड दौरे पर 1996 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीता है पाकिस्तान, जानिए प्रदर्शन
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इंग्लिश टीम की कमान जो रूट संभालेंगे। बेन स्टोक्स के संन्यास लेने के बाद से उन्हें फिर से इंग्लिश टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ बाबर आजम के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम चुनौती पेश करेगी। इस बीच दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड
इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी
अब तक दोनों टीमों की भिड़ंत में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है।
क्रिकइंफो के मुताबिक, अब तक दोनों टीमें कुल 92 टेस्ट में आमने-सामने हुए हैं। इसमें से 30 टेस्ट इंग्लिश टीम ने जीते हैं और 23 टेस्ट पाकिस्तान ने अपने नाम किए हैं।
इस बीच 39 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
इंग्लैंड ने अपने घर पर खेलते हुए पाकिस्तान को 24 टेस्ट में हराया है और 12 में हार झेली है।
सीरीज
इंग्लैंड में 1996 में सीरीज जीती थी पाकिस्तानी टीम
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 28 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 11 जीती हैं और 9 सीरीज पर पाकिस्तान ने अपना कब्जा जमाया है। इस बीच 8 टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही थी।
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के दौरे पर 3 टेस्ट सीरीज जीती है और 8 में शिकस्त झेली है।
आखिरी बार पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खेलते हुए 1996 में सीरीज 2-0 से जीती थी।
इसके अलावा 2001 और 2018 में सीरीज ड्रॉ खेली थी।
जानकारी
वसीम अकरम की कप्तानी में जीती थी आखिरी सीरीज
1996 में वसीम अकरम की कप्तानी में पाकिस्तान ने लॉर्ड्स और केनिंगटन ओवल में खेले गए टेस्ट मैच जीते थे, जबकि हेडिंग्ले टेस्ट ड्रॉ कराया था।
इंग्लैंड
इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ किया है उम्दा प्रदर्शन
पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक हैं, जिन्होंने 49.11 की औसत से 1,719 रन बनाए थे।
रूट ने इस टीम के विरुद्ध 53.10 की औसत के साथ 1,487 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक शामिल है।
हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 841 रन (औसत- 84.10) बनाए हैं।
गेंदबाजी में जेम्स एंडरसन ने इस टीम के विरुद्ध 19.23 की औसत से 82 विकेट लिए थे।
ओली रॉबिंसन ने 21.22 की औसत से 9 विकेट लिए हैं।
पाकिस्तान
पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के विरुद्ध किया है कमाल
इंग्लैंड के विरुद्ध सर्वाधिक रन वाले पाकिस्तानी इंजमाम उल हक है, जिन्होंने 54.62 की औसत से 1,584 रन बनाए थे।
पाकिस्तान टीम के वर्तमान कप्तान बाबर ने इंग्लिश टीम के विरुद्ध 53.83 की औसत के साथ 646 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।
दूसरी तरफ गेंदबाजी में अब्दुल कादिर ने इस टीम के विरुद्ध 24.98 की औसत से 82 विकेट लिए थे।
साजिद खान ने 2 टेस्ट में 19 विकेट (औसत- 21.10) लिए।