LOADING...
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद चयन समिति का हिस्सा बने
पाकिस्तान क्रिकेट बुरे दौर से गुजर रही है (फाइल तस्वीर)

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद चयन समिति का हिस्सा बने

Mar 05, 2026
04:30 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी पुरुष राष्ट्रीय चयन समिति में बदलाव की पुष्टि की है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अलीम डार के इस्तीफे के बाद अब पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक और सरफराज अहमद को चयन पैनल में शामिल किया गया है। PCB ने चयन समिति की नई संरचना साझा कर दी है। अब यह 4 सदस्यीय समिति होगी, जिसमें मिस्बाह, सरफराज, आकिब जावेद और असद शफीक शामिल हैं। यह समिति पाकिस्तान टीम के चयन से जुड़े अहम फैसले लेगी।

पद

इस कारण डार ने छोड़ा अपना पद 

डार 11 अक्टूबर 2024 को चयनकर्ता बनाए गए थे। हाल के चयन संबंधी बैठकों के दौरान आंतरिक मतभेदों की खबरों के बीच उन्होंने पद छोड़ा है। सूत्रों के अनुसार, कई बार सर्वश्रेष्ठ अंपायर रह चुके डार चयन बैठकों के माहौल से काफी नाराज थे। बताया जा रहा है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में खुद को नजरअंदाज महसूस करने के कारण उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान का प्रदर्शन 2024 के विश्व कप में भी अच्छा नहीं रहा था।

बैठक

बाबर आजम और शादाब खान को टीम में नहीं चाहते थे डार 

सूत्रों के मुताबिक, डार टी-20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम, शादाब खान और उस्मान खान को शामिल किए जाने के पक्ष में नहीं थे। चयन बैठक के दौरान उन्होंने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का जोरदार समर्थन किया था। उनका तर्क था कि जब खराब फॉर्म से जूझ रहे खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जा रहे हैं तो रिजवान को भी उतना ही भरोसा और अवसर मिलना चाहिए।

Advertisement

बाहर

टी-20 विश्व कप में सुपर-8 चरण से बाहर हुई पाकिस्तान 

सुपर-8 चरण में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा था। इसके बाद उसे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में 2 विकेट से करीबी हार झेलनी पड़ी थी। इसी तरह आखिरी मुकाबले में उसे श्रीलंका के खिलाफ 5 रन से जीत मिली। ऐसे में वह तीसरे स्थान पर रही और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई।

Advertisement

जानकारी

पाकिस्तान खिलाड़ियों पर लगा बड़ा जुर्माना 

टी-20 विश्व कप से पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई और इसको लेकर PCB ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया है। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद ही PCB ने ये मन बनाया था।

Advertisement