Loading...
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
इंजमाम-उल-हक के आंकड़े इंग्लैंड के खिलाफ कमाल के हैं (फाइल तस्वीर)

टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Aug 07, 2026
05:36 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की धरती पर पाकिस्तान ने आखिरी बार 1996 में टेस्ट सीरीज जीती थी। ऐसे में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कई पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

#1

इंजमाम-उल-हक (1,584 रन)

इस सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान इंजमाम-उल-हक हैं।

उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1992 से 2006 के बीच 19 टेस्ट मैच खेले थे।

इस दौरान उन्होंने 32 पारियों में 54.62 की शानदार औसत के साथ 1,584 रन बनाने में सफल रहे थे।

उनके बल्ले से 5 शतक और 10 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 148 रन रहा था। इंजमाम 3 पारियों में नाबाद भी रहे थे।

#2

मुश्ताक मोहम्मद (1,554 रन)

पाकिस्तान के एक और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

वह साल 1961 से लेकर 1974 तक इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 41 पारियों में उन्होंने 1,554 रन बनाए थे। उनकी औसत 42 की रही थी।

मोहम्मद के बल्ले से 3 शतक और 11 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 157 रन था।

मोहम्मद 4 पारियों में नाबाद रहकर वापस पवेलियन लौटे थे।

ADVERTISEMENT

#3

मोहम्मद यूसुफ (1,499 रन)

इस सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व स्टार बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ हैं।

उन्होंने साल 2000 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। आखिरी बार वह 2010 में इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

उन्होंने 14 मुकाबले खेले थे और इसकी 24 पारियों में 62.45 की बेहतरीन औसत के साथ 1,499 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 223 रन रहा था।

ADVERTISEMENT

#4

यूनुस खान (1,426 रन)

यूनुस खान इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। पाकिस्तान का यह पूर्व बल्लेबाज साल 2001 से 2016 तक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खेलता हुआ नजर आया था।

उन्होंने 17 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 31 पारियों में कुल 1,426 रन बनाने में सफल रहे थे। उनकी औसत 46 की रही थी।

इस खिलाड़ी के बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन रहा था।

ADVERTISEMENT