LOADING...
एकमात्र टेस्ट: लॉर्ड्स में भारत ने बढ़ाया ऐतिहासिक जीत की ओर कदम, ऐसा रहा तीसरा दिन
मैच में भारत ने कसा शिकंजा (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

एकमात्र टेस्ट: लॉर्ड्स में भारत ने बढ़ाया ऐतिहासिक जीत की ओर कदम, ऐसा रहा तीसरा दिन

Jul 12, 2026
11:14 pm

क्या है खबर?

लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ाया है। मुकाबले में जीत के लिए मिले 457 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 130/6 का स्कोर बनाया। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज में फिलहाल एमी जोंस (52) और सोफी एक्लेस्टोन (1) बनी हुई है। इंग्लैंड को जीत के लिए 327 रन की जरूरत है, जबकि उसके सिर्फ 4 विकेट सुरक्षित हैं।

भारत 

ऐसी रही भारत की दूसरी पारी 

कल के स्कोर 154/1 से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम को आज स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा। वह 70 रन बनाकर आउट हुई और यास्तिका भाटिया ने शतक (113) लगाया। नंबर-7 पर बल्लेबाजी के लिए आई ऋचा घोष ने अर्धशतक (50*) लगाया और भारत ने अपनी दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित की। इससे पहले भारत ने पहली पारी के आधार पर 115 रन की बढ़त बनाई थी। इंग्लैंड से सोफी एक्लेस्टोन ने 5 विकेट लिए।

शतक 

लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनी यास्तिका भाटिया 

भारतीय टीम ने जब 88 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब भाटिया क्रीज पर आई थी। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तीसरे दिन के दूसरे सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 158 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। यह भाटिया के बल्ले से निकलने वाला किसी भी प्रारूप में पहला शतक रहा।

Advertisement

गेंदबाजी 

एक्लेस्टोन ने चौथी बार लिया 5 विकेट हॉल

अनुभवी स्पिनर एक्लेस्टोन ने 33.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 118 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए। एक्लेस्टोन ने टेस्ट में चौथी बार, कम से कम 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। टेस्ट क्रिकेट में महिला क्रिकेट में उनसे ज्यादा 5 विकेट हॉल सिर्फ इंग्लैंड की मैरी डुगन और भारत की शुभांगी कुलकर्णी ने (5-5 बार) लिए हैं। वहीं न्यूजीलैंड की जैकी लॉर्ड और ऑस्ट्रेलिया की बेट्टी विल्सन 4-4 बार 5 विकेट हॉल ले चुकी हैं।

Advertisement

इंग्लैंड 

इंग्लैंड की दूसरी पारी लड़खड़ाई 

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मैया बाउचर (2) और टैमी ब्यूमोंट (0) जल्दी आउट हुई। दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद भी इंग्लैंड के विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा। भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने 59 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद विलिअर्स और एमी जोंस ने टीम का संघर्ष जारी रखते हुए 67 रन जोड़े। स्टम्प्स की घोषणा से कुछ मिनट पहले विलिअर्स (26) आउट हुई।

Advertisement