एकमात्र टेस्ट: यास्तिका भाटिया लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बनी
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में शतक (113) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर करियर का पहला शतक है। इसके साथ-साथ यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का भी पहला शतक है। इस बीच उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ मिलकर 73 रन की उपयोगी साझेदारी भी की। आइए भाटिया की पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही यास्तिका भाटिया की पारी
भारतीय टीम ने जब 88 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब भाटिया क्रीज पर आई। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 86 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तीसरे दिन के दूसरे सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। उनकी बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 300 से अधिक रन बनाते हुए मजबूत बढ़त हासिल की है। वह 158 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Another #TeamIndia player is on the Test Honours Board at Lord's 🌟👏
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 12, 2026
Yastika Bhatia brings up a fantastic 𝗺𝗮𝗶𝗱𝗲𝗻 𝗧𝗲𝘀𝘁 𝗛𝗨𝗡𝗗𝗥𝗘𝗗 💯
Updates ▶️ https://t.co/O1rEau8j8n #ENGvIND | @YastikaBhatia pic.twitter.com/ILHyxGPivT
करियर
ऐसा है यास्तिका भाटिया का टेस्ट करियर
भाटिया ने 2021 में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट की 7 पारियों में 200 से अधिक रन बनाए हैं। वह 1 शतक से पहले 1 ही अर्धशतक लगा चुकी हैं वह भारतीय टीम से 28 वनडे और 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार शतक लगाया है।
रिकॉर्ड
यास्तिका भाटिया ने बनाया ये रिकॉर्ड
क्रिकबज के अनुसार, अब महिला टेस्ट की तीसरी या चौथी पारी में किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड यास्तिका भाटिया के नाम पर दर्ज हो गया है। उन्होंने संध्या अग्रवाल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि संध्या ने 1985 में लखनऊ में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 98 रन की पारी खेली थी। इस सूची का तीसरा सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी संध्या (83 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1984) के नाम पर है।