LOADING...
महिला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 198 रन पर रोका, ऐसा रहा पहले दिन का खेल 
भारतीय टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए (फाइल तस्वीर)

महिला टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 198 रन पर रोका, ऐसा रहा पहले दिन का खेल 

Mar 06, 2026
06:25 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट का पहला दिन शानदार रहा। पहली पारी में भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 96 रन बनाए थे। अभी टीम भारत से पहली पारी के आधार पर 102 रन पीछे है। क्रीज पर एलिस पेरी (43*) और एनाबेल सदरलैंड (20*) मौजूद हैं। आइए पहले दिन के खेल पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

पहले दिन का लेखा-जोखा 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिए जेमिमा रोड्रिगेज (52) को छोड़ दें तो अन्य किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली। सदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, लूसी हैमिल्टन के खाते में 3 विकेट आए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया को भी शुरुआती झटके लगे, लेकिन पेरी ने एक छोर संभाले रखा। एलिसा हीली का ये आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है।

पारी

ऐसी रही जेमिमा की पारी 

जेमिमा ने मैच में 84 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 61.90 की रही। ये उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी ने दूसरा अर्धशतक लगाया। इस खिलाड़ी ने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 57.40 की औसत से 287 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन है।

Advertisement

हॉल

सदरलैंड ने पहली बार लिया 4 विकेट हॉल 

सदरलैंड ने 17 ओवर गेंदबाजी की और 5 मेडन के साथ 46 रन देकर 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.70 की रही। ये उनके टेस्ट करियर का पहला 4 विकेट हॉल और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 12 पारियों में 25.11 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 3 टेस्ट की 4 पारियों में 21.33 की औसत से 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement

गेंदबाजी

अन्य गेंदबाजों का रहा ऐसा प्रदर्शन 

हैमिल्टन ने 11 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन के साथ 31 रन देकर 3 विकेट लिए। डार्सी ब्राउन ने 12.4 ओवर गेंदबाजी की और 41 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। एश्ले गार्डनर ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 15 ओवर में 3 मेडन के साथ 39 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही भारत की सायली सतघरे ने 2 विकेट चटकाए।

Advertisement