LOADING...
एकमात्र टेस्ट: केएल राहुल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 9,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 
केएल राहुल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

एकमात्र टेस्ट: केएल राहुल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 9,000 रन, जानिए उनके आंकड़े 

Jun 06, 2026
11:30 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच में केएल राहुल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस खिलाड़ी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 9,000 रन पूरे कर लिए। इस खिलाड़ी ने अपने 121वें मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। 34 साल के राहुल ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2010 में खेला था। भारत के लिए इस खिलाड़ी ने 2014 में डेब्यू किया था। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

प्रथम श्रेणी

ऐसा रहा है राहुल का प्रथम श्रेणी करियर 

राहुल ने 121वें मैच की 210वीं पारी में अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन पूरे किए। इस खिलाड़ी ने लगभग 46 की औसत से ये रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 25 शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 337 रन है। घरेलू क्रिकेट में ये खिलाड़ी कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलता है। वह साउथ जोन के लिए भी खेल चुके हैं। लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 148 मैच की 140 पारियों में 5,430 रन बनाए हैं।

करियर

ऐसा रहा है राहुल का टेस्ट करियर 

अपने टेस्ट करियर में राहुल ने 68 मैचों की 119 पारियों में 4,000 से अधिक रन बनाए हैं। उनकी औसत 36 से अधिक की रही है। उन्होंने 11 शतकों के साथ-साथ 20 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 199 रन है। राहुल ने अपने करियर में 43 टेस्ट भारत से बाहर खेले हैं, जिसमें 9 शतक जड़ते हुए 2,640 रन बनाए हैं। वहीं, भारत में खेलते हुए 25 मैचों में 2 शतकों के साथ 1,400 से अधिक रन बनाए हैं।

Advertisement