NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप: रोहित और विराट इस मामले में ब्रायन लारा से निकल सकते हैं आगे 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप: रोहित और विराट इस मामले में ब्रायन लारा से निकल सकते हैं आगे 
    रोहित शर्मा वर्तमान विश्व कप संस्करण के 3 मैचों में 217 रन बना चुके हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    वनडे विश्व कप: रोहित और विराट इस मामले में ब्रायन लारा से निकल सकते हैं आगे 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 18, 2023
    08:14 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया है।

    भारत ने अब तक अपने तीनों मुकाबले शानदार अंदाज में जीते हैं। अब टीम का अलगा पड़ाव बांग्लादेश के खिलाफ है।

    भारत के प्रमुख बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। ये दोनों ही अगले मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

    रिपोर्ट

    वनडे विश्व कप चलता रोहित और कोहली का सिक्का 

    रोहित ने अब वनडे विश्व कप में 20 पारियों में कुल 1,195 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 66.38 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 102 की है।

    वह वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में 7वें स्थान पर हैं। उनके साथी कोहली भी पीछे नहीं हैं।

    उन्होंने विश्व कप में 29 मैचों में 1,186 रन बनाए हैं। कोहली का औसत 49.41 है, जिसमें उनके नाम 8 अर्धशतक और 2 शतक हैं।

    रिपोर्ट

    लारा पीछे छोड़ सकते हैं रोहित-कोहली 

    वनडे विश्व कप में ये दोनों भारतीय खिलाड़ी अपने इसी प्रदर्शन को आगे भी बरकरार रखते हैं तो निश्चित रूप से इसका फायदा टीम को होगा।

    ये दोनों भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व महानतम क्रिकेटर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ सकते हैं।

    लारा ने विश्व कप में 33 पारियों में 1,225 रन बनाए थे। 7 अर्धशतक और 2 शतक के साथ वह सूची में चौथे स्थान पर हैं।

    रिपोर्ट

    शाकिब भी रेस में 

    बांग्लादेश के खिलाफ आगामी मैच में रोहित और विराट के इस दिग्गज क्रिकेटर से आगे निकलने की प्रबल संभावना है।

    बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी इस दौड़ में शामिल हैं, जिन्होंने विश्व कप में 32 पारियों में 1,201 रन बनाए हैं।

    अगर पुणे के एमसीए स्टेडियम की सतह सपाट रहती है, तो हम विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में महत्वपूर्ण बदलाव देख सकते हैं।

    रिपोर्ट

    रोहित-कोहली का वर्तमान संस्करण में प्रदर्शन 

    रोहित ने 3 मैचों में 72.33 की औसत और 141.83 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 131 के उच्चतम स्कोर के साथ 1 शतक और 1 अर्धशतक जमाया है। वह इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं।

    कोहली की बात करें तो उन्होंने 3 मैचों में 78 की औसत और 82.10 की स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो

    वनडे विश्व कप 2023

    विश्व कप 2023, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड के साथ हुए ये सबसे बड़े उलटफेर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी श्रीलंका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    2028 में होने वाले ओलंपिक में खेला जाएगा क्रिकेट, IOC ने लगा दी मुहर  ओलंपिक
    डिकॉक का भारतीय जमीं पर लगभग 60 का रहा है औसत, जानिए उनके वनडे के आंकड़े क्विंटन डिकॉक
    विश्व कप 2023: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे के दिलचस्प आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका: कुसल परेरा ने खेली 78 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने पहले 10 ओवर में जड़ा अर्धशतक, बनाया यह रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: सभी टीमों ने घोषित किया दल, इन्हें मिली अंतिम समय में जगह  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत के लिए प्रत्येक संस्करण में इन खिलाड़ियों में बनाए सर्वाधिक रन  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023 के दौरान टूट सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    विराट कोहली

    बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में पानी पिलाते नजर आए विराट कोहली, वीडियो हो रहा वायरल एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023 में भारतीय टीम का कैसा रहा सफर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    विराट कोहली वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए बन सकते हैं खतरा, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    संजय मांजरेकर ने की रोहित शर्मा की तारीफ, बोले- खिलाड़ी उनके साथ सहज महसूस करते हैं रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025