NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बेन स्टोक्स विश्व कप में अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बेन स्टोक्स विश्व कप में अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े
    विश्व कप के अपने दूसरे शतक से चूके स्टोक्स (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

    इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: बेन स्टोक्स विश्व कप में अपने दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 11, 2023
    05:17 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 44वें मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बेन स्टोक्स ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (84) खेली। वह अपने वनडे करियर के छठे और मौजूदा विश्व कप में दूसरे शतक से चूक गए।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने जो रूट (60) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी भी की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    स्टोक्स ने खेली आक्रामक पारी 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जब 108 रन पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब स्टोक्स बल्लेबाजी के लिए आए।

    स्टोक्स जब 10 रन के निजी स्कोर पर थे, तब शाहीन अफरीदी ने अपनी ही गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ दिया।

    इस जीवनदान का अनुभवी बल्लेबाज ने जमकर फायदा उठाया और 53 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 76 गेंदों में 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

    प्रदर्शन

    स्टोक्स ने लगातार तीसरी पारी में बनाया 50+ स्कोर 

    स्टोक्स ने अपनी फॉर्म जारी रखते हुए मौजूदा विश्व कप में लगातार तीसरे मैच में 50 से अधिक रनों की पारी खेली है।

    अपने पिछले मैच में स्टोक्स ने नीदरलैंड के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी।

    इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 रन की पारी खेली थी।

    उन्होंने मौजूदा विश्व कप में 6 पारियों में 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। बता दें कि स्टोक्स शुरुआती कुछ मैचों में फिटनेस कारणों से नहीं खेल सके थे।

    विश्व कप

    विश्व कप में बल्ले से कमाल करते रहे हैं स्टोक्स 

    स्टोक्स का प्रदर्शन वनडे विश्व कप में कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में इस खिलाड़ी ने 59.15 की उम्दा औसत के साथ 769 रन बनाए हैं।

    इस बीच उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 1 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा है, जो उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ आया था।

    उन्होंने 2019 संस्करण में 66.42 की औसत के साथ 465 रन बनाए थे।

    वनडे करियर

    स्टोक्स के वनडे करियर पर एक नजर 

    32 वर्षीय स्टोक्स का वनडे क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है।

    उन्होंने अब तक 114 वनडे मैचों में 41.22 की औसत और 95.68 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 3,463 रन बनाए हैं।

    इस बीच 182 रन के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 5 शतक और 24 अर्धशतक जमाए हैं। वह इस प्रारूप में इंग्लैंड की ओर से फिलहाल 16वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं स्टोक्स 

    नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्टोक्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए थे। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10,000 रन के साथ-साथ 100 से अधिक विकेट लेने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बने थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL के फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    'हेरा फेरी 3' विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने परेश रावल को दी जन्मदिन की बधाई सुनील शेट्टी
    अमरनाथा यात्रा 3 जुलाई से शुरू; हजारों जवान रहेंगे तैनात, सुरक्षा के क्या-क्या इंतजाम? अमरनाथ यात्रा
    'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन को अस्पताल से मिली छुट्टी, साझा की ये तस्वीर इंडियन आइडल

    बेन स्टोक्स

    एशेज 2023: बेन स्टोक्स और नाथन लियोन का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज
    एशेज 2023, पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने की मोईन अली की तारीफ, जानिए क्या कहा एशेज सीरीज
    एशेज 2023: बेन स्टोक्स का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्रांउड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया चौथा शतक, ये बने रिकॉर्ड्स  एशेज सीरीज

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023, अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    रचिन रविंद्र अक्टूबर के लिए चुने गए 'प्लेयर ऑफ द मंथ', पहली बार मिला यह सम्मान  रचिन रविंद्र
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करेगा अफगानिस्तान, जानिए प्लेइंग इलेवन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2023, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मेग लैनिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास मेग लैनिंग
    न्यूजीलैंड क्रिकेट में होने जा रही है नए युग की शुरुआत, लिंडन बनेंगी पहली महिला अध्यक्ष  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    जोस बटलर भारतीय सरजमीं पर सिर्फ 12.93 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को सर्वाधिक बार किया है शून्य पर आउट, जानिए आंकडे़ जो रूट
    भारत ने वनडे विश्व कप में इंग्लैंड पर दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    क्या चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करने से चूक जाएगा इंग्लैंड? जानिए पूरा समीकरण वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025