NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप में लगाया पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप में लगाया पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    बेन स्टोक्स ने वऩडे विश्व कप में पहला शतक लगाया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप में लगाया पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 08, 2023
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल की पारी खेली है। उन्होंने अपने वनडे करियर का 5वां शतक लगाया है।

    वनडे विश्व कप में इस खिलाड़ी का पहला शतक है। स्टोक्स ने पहले आराम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए।

    एक समय इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा रही थी, लेकिन स्टोक्स ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    पारी

    कैसी रही स्टोक्स की पारी?

    इंग्लैंड के 5 विकेट 178 रन पर गिर गए थे, लेकिन स्टोक्स एक छोर पर डटे रहे और 78 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

    इस दौरान स्टोक्स की स्ट्राइक रेट 128.57 की रही। स्टोक्स ने क्रिस वोक्स के साथ 81 गेंद में 129 रन की शानदार साझेदारी निभाई।

    स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने भी 87 रन की उम्दा पारी खेली।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन 

    नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 27 रन पर पहुंचते ही स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए।

    वह इंग्लैंड की ओर से 10,000 से रन के साथ-साथ 100 से अधिक विकेट वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इंग्लैंड की ओर से जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन 18,771 बनाए हैं।

    स्टोक्स अपने 1 दशक से लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 253 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 36 की औसत के साथ 10,000 रनों का आंकड़ा छूआ है।

    करियर

    कैसा रहा है स्टोक्स का वनडे करियर?

    32 वर्षीय स्टोक्स का वनडे क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वह अकेले मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं।

    उन्होंने 113 वनडे की 98 पारियों में 15 बार नाबाद रहते हुए 3,379 रन बनाए हैं। 182 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 5 शतक और 23 अर्धशतक जमाए हैं। स्टोक्स ने वनडे में 95.37 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

    गेंदबाजी में उन्होंने 6.05 की इकॉनमी रेट से अब तक 74 विकेट लिए हैं।

    विश्व कप

    वनडे विश्व कप में कैसा रहा है स्टोक्स का प्रदर्शन?

    स्टोक्स का प्रदर्शन वनडे विश्व कप में कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक 16 मुकाबले खेले हैं। इसकी 15 पारियों में इस खिलाड़ी ने 57.08 की उम्दा औसत के साथ 685 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 89.65 की रही है। स्टोक्स ने विश्व कप में 6 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन है जो उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ बनाया। वह विश्व कप में 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    जानकारी

    विश्व कप 2023 में स्टोक्स का प्रदर्शन 

    विश्व कप 2023 में स्टोक्स ने 5 मुकाबले खेले हैं और 44.40 की औसत से 220 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 83.01 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। स्टोक्स चोटिल होने के कारण शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेन स्टोक्स
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार
    दिल्ली पुलिस ने जासूसी मामले में की एक और गिरफ्तारी, हुआ बड़ा खुलासा दिल्ली पुलिस

    बेन स्टोक्स

    एशेज सीरीज: बेन स्टोक्स के 5 यादगार प्रदर्शन पर एक नजर  एशेज सीरीज
    एशेज सीरीज: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन्हें मिली जगह एशेज सीरीज
    एशेज 2023: बेन स्टोक्स और नाथन लियोन का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  एशेज सीरीज
    एशेज 2023, पहला टेस्ट: बेन स्टोक्स ने की मोईन अली की तारीफ, जानिए क्या कहा एशेज सीरीज

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की वनडे में अपनी सर्वोच्च जीत, 243 रन से हराया भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली जन्मदिन पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े विराट कोहली
    विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए जड़े हैं सर्वाधिक वनडे शतक, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    रविंद्र जडेजा वनडे विश्व कप में 5 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बने, जानिए आंकड़े रविंद्र जडेजा

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2023: विराट कोहली ने की सचिन की बराबरी, जड़ा वनडे करियर में 49वां शतक  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 327 का लक्ष्य, कोहली का शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    सुनील नरेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें? जानिए समीकरण पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  पथुम निसांका
    श्रीलंका के खिलाफ हार पर जोस बटलर ने जताई निराशा, चयन को लेकर कही ये बात वनडे विश्व कप 2023
    क्या इंग्लैंड अब भी कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई? जानिए पूरा समीकरण वनडे क्रिकेट
    जो रूट का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े जो रूट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025