NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्टीव स्मिथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए क्या है कारण
    अगली खबर
    स्टीव स्मिथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए क्या है कारण
    स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ जब भी खेलते हैं कमाल की बल्लेबाजी करते हैं (तस्वीर:X/@ICC)

    स्टीव स्मिथ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए क्या है कारण

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 07, 2023
    08:33 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में दुनिया की 2 बड़ी टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया 8 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली हैं। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भारतीय गेंदबाज जल्दी पवेलियन भेजना चाहेंगे, क्योंकि इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कमाल का रहा है।

    स्मिथ जब भी भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरते हैं, तो काफी आक्रमक होकर खेलते हैं।

    आइए भारत के खिलाफ उनके आंकड़े जानते हैं।

    रन 

    भारत के खिलाफ कैसा रहा है स्मिथ का प्रदर्शन?

    स्मिथ ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला वनडे साल 2010 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 27 मुकाबलों की 23 पारियों में 54.78 की उम्दा औसत के साथ 1,260 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 102.94 की रही है।

    स्मिथ के बल्ले से भारत के खिलाफ 5 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 रन रहा है।

    भारत और इंग्लैंड 2 ही ऐसे देश हैं, जिनके खिलाफ स्मिथ ने 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    रन

    पोंटिंग हैं भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कंगारू बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 59 मुकाबले खेले हैं और 40.07 की औसत से 2,164 रन बनाए हैं।

    भारत के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी ने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है।

    दूसरे स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, उन्होंने 46 मैच में 36.86 की औसत से 1,622 रन बनाए हैं। स्मिथ 5वें स्थान पर हैं।

    रन

    विश्व कप में 1,000 रन वाले 5वें ऑस्ट्रेलियाई बन सकते हैं स्मिथ 

    स्मिथ ने विश्व कप में अब तक कुल 24 मैच खेले हैं, जिसमें 46.33 की औसत और 89.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 834 रन बनाए हैं।

    वह विश्व कप में 1,000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के कुल 5वें बल्लेबाज बन सकते हैं।

    अब तक पोंटिंग (1,743), गिलक्रिस्ट (1,085) और मार्क वॉ (1,004) ही 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं और डेविड वार्नर (992) इस आंकड़े को छूने के करीब हैं।

    वनडे

    कैसा रहा है स्मिथ का वनडे करियर?

    स्मिथ ने अब तक 145 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.33 की औसत के साथ 5,054 रन बनाए हैं।

    उन्होंने वनडे क्रिकेट में 87.66 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। स्मिथ ने वनडे में 12 शतक और 30 अर्धशतक लगाए हैं। वह 15 बार नाबाद भी रहे हैं।

    स्मिथ वनडे विश्व कप में लगातार 5 पारियों में 50 से अधिक रन बनाने वाले इकलौते ऑस्ट्रेलियाई हैं।

    विश्व क्रिकेट में उनके अलावा सिर्फ विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं।

    जानकारी

    एशिया में 1,000 रन पूरे कर सकते हैं स्मिथ 

    एशिया में खेलते हुए स्मिथ ने 34 मैचों में 39.33 की औसत और 84.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 944 रन बनाए हैं। विश्व कप में यह खिलाड़ी एशिया महाद्वीप पर 1,000 रन भी पूरे कर सकता है। स्मिथ स्पिन गेंदबाजी बहुत शानदार खेलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    स्टीव स्मिथ

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: भारत के लिए प्रत्येक संस्करण में इन खिलाड़ियों में बनाए सर्वाधिक रन  वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम इंग्लैंड: अभ्यास मैच से पहले भावुक हुए अश्विन, कहा- यह मेरा आखिरी विश्व कप वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: युसूफ पठान ने इन 4 टीमों को बताया सेमीफाइनल की दावेदार वनडे विश्व कप 2023

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    डेविड वार्नर 150 वनडे खेलने वाले 20वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए उनका प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 5,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर ने लगातार तीसरे वनडे में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श अपना दूसरा वनडे शतक जमाने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल मार्श

    वनडे विश्व कप 2023

    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: डेवोन कॉनवे ने जमाया वनडे विश्व कप 2023 का पहला शतक, जानिए आंकड़े डेवोन कॉनवे
    रचिन रविंद्र वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  रचिन रविंद्र
    वनडे विश्व कप फाइनल में खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार

    स्टीव स्मिथ

    एशेज सीरीज: जेम्स एंडरसन बनाम स्टीव स्मिथ के आंकड़ों पर एक नजर  जेम्स एंडरसन
    टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले ऑस्ट्रेलिया फील्डर बने स्टीव स्मिथ, जानिए आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC 2021-23: दूसरे चरण में इन 5 बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए उनके आंकड़े जो रूट
    WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के पीछे रहे ये अहम कारण  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025