LOADING...
वनडे विश्व कप 2023: मोहम्मद शमी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे विश्व कप 2023: मोहम्मद शमी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

Nov 04, 2023
07:16 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। शुरुआती मुकाबलों में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल गई। उसके बाद से वह लगतार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय टीम अगला मुकाबला रविवार (5 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में आइए इस टीम के खिलाफ शमी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

शमी ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2013 में पहला वनडे मुकाबला खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 4 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 19.54 की उम्दा औसत के साथ 11 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 5.97 की रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/48 का रहा है। शमी ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ आखिरी वनडे मैच साल 2015 में खेला था।

आंकड़े

विश्व कप 2023 में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

शमी वनडे विश्व कप 2023 में छठे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 3 मुकाबले खेले हैं और 6.71 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट लेने में सफल रहे हैं। वह 1 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 4.27 की रही है। शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 विकेट का रहा है। विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट दिलशान मदुशंका (18) के नाम है।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है शमी का वनडे करियर 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। 33 साल के इस गेंदबाज ने अब तक 97 मैचों में 24.08 की औसत से 186 विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी रेट 5.54 की रही है। शमी (4) वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में हरभजन सिंह (3) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

Advertisement

2023

साल 2023 में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

साल 2023 में शमी ने 15 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 16.51 की औसत से 33 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.14 की रही है। इस साल शमी ने 1 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 विकेट का रहा है। शमी के वनडे करियर का सबसे बेहतरीन साल 2019 रहा था। उस साल इस खिलाड़ी ने 21 मुकाबलों में 42 विकेट झटके थे।

Advertisement