LOADING...
वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है मोहम्मद शमी का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
मोहम्मद शमी से न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है मोहम्मद शमी का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Nov 14, 2023
08:22 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 में पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम अभी तक खेले गए सभी 9 लीग मैच जीत चुकी है। इस दौरान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में उनसे सेमीफाइनल मुकाबले में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी के हैं शानदार आंकड़े 

शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला साल 2014 में खेला था। उन्होंने अब तक 13 वनडे मुकाबले खेले हैं और 21.93 की उम्दा औसत के साथ 30 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट न्यूजीलैंड के खिलाफ 6.08 की रही है। शमी केन विलियमसन की टीम के खिलाफ 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। इस स्टार तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/54 का रहा है।

प्रदर्शन

वनडे विश्व कप 2023 में शमी का रहा है कमाल का प्रदर्शन 

शमी को विश्व कप के शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक खेले 5 मुकाबलों में 9.55 की उम्दा औसत के साथ 16 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 4.78 की रही है। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है।

Advertisement

2023

साल 2023 में कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन? 

साल 2023 में शमी ने 17 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 17.25 की औसत से 35 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही है। इस साल शमी ने 1 बार 4 विकेट हॉल और 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 विकेट का रहा है। शमी के वनडे करियर का सबसे बेहतरीन साल 2019 रहा था। उस साल इस खिलाड़ी ने 21 मुकाबलों में 42 विकेट झटके थे।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है शमी का वनडे करियर?

शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। 33 साल के इस गेंदबाज ने अब तक 99 मैचों में 24.13 की औसत से 187 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 5.54 की रही है। शमी (4) वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है। उन्होंने 10 बार 4 विकेट हॉल और 4 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ कैसा रहा है शमी का प्रदर्शन?

सभी प्रारूपों में शमी ने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को कुल 22 पारियों में 5 बार आउट किया है। विलियमसन ने इस गेंदबाज के सामने 229 रन बनाए हैं। शमी ने कीवी सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के सामने 4 पारियों में गेंदबाजी की है और उन्हें वह आउट करने में सफल नहीं हो पाए हैं। टॉम लैथम को शमी ने 17 पारियों में 3 बार आउट किया है। उन्होंने 34.00 की औसत से 102 रन बनाए हैं।

Advertisement