Loading...
वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 
विश्व कप में अब तक न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका है बांग्लादेश (तस्वीर:@BLACKCAPS)

वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े 

Oct 12, 2023
12:32 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 11वें मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश क्रिकेट टीम से 13 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। कीवी टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों को जीतकर अपने अभियान का जोरदार आगाज किया है। बांग्लादेश ने 2 मैचों में से 1 में जीत और 1 में ही हार झेली है। आइए मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों के बारे में जानते हैं।

हेड-टू-हेड

विश्व कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका है बांग्लादेश 

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का बांग्लादेश के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।

अब तक दोनों टीमें कुल 41 वनडे मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 30 में कीवी टीम ने जीत दर्ज की है और 10 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किए हैं। इनके अलावा 1 मैच बेनतीजा रहा है।

विश्व कप में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया है। अब तक हुए सभी 5 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है।

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन और टिम साउथी की हो सकती है वापसी 

न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। वह घुटने की चोट के बाद फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में लगे थे और शुरुआती 2 मैचों में नहीं खेले थे।

टिम साउथी भी अंगूठे की चोट से ठीक हो चुके हैं। वह भी खेलते हुए दिख सकते हैं।

संभावित एकादश: डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट।

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश

उलटफेर करने का प्रयास करेगी बांग्लादेशी टीम  

बांग्लादेश की टीम उलटफेर करने के लिए पहचानी जाती है। वह अगले मैच में कीवी टीम को अपने प्रदर्शन से चौंकाने का प्रयास करेगी।

बांग्लादेशी टीम लिटन दास से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुस्ताफिजुर रहमान के कंधो पर रहने वाली है।

संभावित एकादश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मुस्ताफिजुर रहमान।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में बांग्लादेश की ओर से लिटन (76) और रहीम (51) ने अर्धशतक लगाए थे।

न्यूजीलैंड के रचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में नाबाद 123 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मैच में नीदरलैंड के विरुद्ध 51 रन की पारी खेली थी।

सेंटनर ने पिछले मैच में बेहतरीन गेदंबाजी करते हुए 5 विकेट लिए थे। वह चेन्नई की पिच पर कमाल करना चाहेंगे।

ड्रीम

हमारी बेस्ट ड्रीम इलेवन और टीवी इंफो 

विकेटकीपर्स: डेवोन कॉनवे (उपकप्तान) और लिटन दास।

बल्लेबाज: नजमुल हसन शांतो, डेरिल मिचेल और केन विलियमसन।

ऑलराउंडर्स: रचिन रविंद्र (कप्तान), मिचेल सेंटनर और शाकिब अल हसन।

गेंदबाज: तस्कीन अहमद, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मैच 13 अक्टूबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉट स्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT