Loading...
वनडे क्रिकेटर: बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी
प्रतिका ने लगाया अपना तीसरा शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेटर: बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

Oct 24, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले वनडे मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हराया। वडोदरा में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 197 रन बनाए। जवाब में भारत ने प्रतिका रावल के शतक (100*) की मदद से लक्ष्य हासिल किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज के वनडे करियर का यह तीसरा शतक साबित हुआ। इस बीच बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1 

स्मृति मंधाना (14 शतक)

स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर में अब तक कुल 14 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपने सभी शतकीय पारी सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेली हैं।

वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं।

अपने शानदार वनडे करियर में मंधाना 5,000 से अधिक रन बना चुकी हैं। उन्होंने सिर्फ एक मैच गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेला है।

#2 

प्रतिका रावल (3 शतक)

प्रतिका ने 2024 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी और बेहद कम समय में वह भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरी हैं।

उन्होंने अब तक 28 मैचों की 27 पारियों में लगभग 51 की औसत के साथ 1,289 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 3 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

वह एक पारी में बिना खाता खोले भी आउट हुई हैं।

भारत में उनका बल्लेबाजी औसत 65 का है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इन टीमों के खिलाफ भी शतक लगा चुकी हैं प्रतिका 

प्रतिका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक से पहले आयरलैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी एक-एक शतक लगाए हैं। वनडे प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर (154 रन बनाम आयरलैंड) है।

ADVERTISEMENT

#3 

इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं 2 शतक 

भारतीय टीम से सलामी बल्लेबाज के तौर पर मिताली राज, पूनम राउत, तिरुष कामिनी और जया शर्मा ने वनडे में 2-2 शतक लगाए थे।

मिताली ने सिर्फ 6 वनडे मैचों में ओपनिंग की थी, जिसमें उन्होंने कुल 305 रन बनाए थे। उन्होंने नंबर-3 और नंबर-4 पर ज्यादा बल्लेबाजी की थी।

राउत ने बतौर सलामी बल्लेबाज 1,600 से अधिक रन बनाए थे।

बतौर सलामी बल्लेबाज जया ने 2,000 से अधिक रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT