Loading...
भारत बनाम जिम्बाब्वे: प्रतीका रावल ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े
प्रतिका रावल ने शानदार शतक जड़ा (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारत बनाम जिम्बाब्वे: प्रतीका रावल ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े

Oct 23, 2026
07:52 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी (100*) खेली। ये उनके वनडे करियर का तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 96 गेंदों में पूरा किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने अपना पहला ही शतक लगाया। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय महिला टीम को 9 विकेट से जीत मिली। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही प्रतिका की पारी और साझेदारी 

प्रतिका ने मैच में 96 गेंदों का सामना किया और 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 15 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 104.17 की रही।

इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 93 गेंदों में 94 रन जोड़े। वहीं, शफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों में 106 रन की साझेदारी निभाई।

मंधाना के बल्ले से 34 गेंदों में 32 रन निकले। वहीं, शफाली ने 33 गेंदों में 64 रन बनाए।

फॉर्म

शानदार फॉर्म में चल रहीं हैं प्रतिका 

प्रतिका ने इस साल 4 वनडे खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 59.66 की उम्दा औसत के साथ 179 रन बनाने में सफल रहीं हैं।

उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया।

साल 2025 में भी ये खिलाड़ी कमाल के फॉर्म में थी। उन्होंने 21 वनडे मुकाबलों में 51.36 की औसत से 976 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे।

ADVERTISEMENT

जीत

ऐसे मिली पहले वनडे में भारतीय टीम को जीत 

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 49.5 ओवर में सिर्फ 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर 27.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

जिम्बाब्वे के लिए बेलव्ड बिजा ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में श्री चरणी ने 4 विकेट अपने नाम किए। क्रांकी गौड़ को 3 सफलता मिली।

ADVERTISEMENT

करियर

प्रतिका के वनडे करियर पर एक नजर 

प्रतिका ने साल 2024 में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 28 मैचों में 51.56 की औसत और 83.70 की स्ट्राइक रेट से 1,289 रन बनाने में सफल रही हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक के अलावा 3 शतक भी अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 154 रन का रहा है।

वह 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लेने में भी सफल रही हैं।

ADVERTISEMENT