LOADING...
वनडे क्रिकेट: इन पाकिस्तानी कप्तानों ने मैच की पहली गेंद पर लिया है विकेट
शाहीन अफरीदी ने की उम्दा गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे क्रिकेट: इन पाकिस्तानी कप्तानों ने मैच की पहली गेंद पर लिया है विकेट

Jun 03, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार मिली। लाहौर में हुए मैच में जीत के लिए 232 रन के लक्ष्य को मेजबान टीम हासिल नहीं कर सकी थी। इस मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी ने अहम उपलब्धी हासिल की। वह बतौर पाकिस्तानी कप्तान वनडे क्रिकेट में पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

वसीम अकरम (1993 बनाम जिम्बाब्वे)

वसीम अकरम ऐसा कारनामा करने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान बने थे। इस दिग्गज गेंदबाज ने 1993 में लाहौर में हुए वनडे की पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज एंडी फ्लॉवर का विकेट लिया था। उस मैच में अकरम ने अपने 7 ओवर में 15 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम 143 रन पर सिमट गई थी और पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की थी।

#2 

वकार यूनिस (बनाम इंग्लैंड, 2001)

पाकिस्तान ने 2001 में हेडिंग्ले में खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड को हराया था। उस मैच में पाकिस्तान की कप्तान वकार यूनिस ने की थी। उस मुकाबले में वकार ने पहली ही गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को आउट किया था। पाकिस्तान के कप्तान की सटीक यॉर्कर का ट्रेस्कोथिक के पास कोई जवाब नहीं दिखा था। उन्होंने मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट लिए थे।

Advertisement

#3 

शाहीन अफरीदी (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2026)

लाहौर वनडे में पाकिस्तानी कप्तान शाहीन ने मैच की पहली ही गेंद पर एलेक्स कैरी (0) को बोल्ड किया था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने मैच में 8 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 36 रन देते हुए 3 विकेट लिए थे। उन्होंने एक मेडेन ओवर भी किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 231/9 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 190 रन पर ही सिमट गई।

Advertisement