वनडे क्रिकेट: इन एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ उनके घर पर शतक लगाए
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 121 रन की पारी खेली। उनके शतक की मदद से श्रीलंका ने इस मैच में 16 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ भी मेंडिस इंग्लैंड में उनके खिलाफ शतक लगाने वाले श्रीलंका के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बने। इस बीच एशिया के उन विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाए हैं।
#1
कुमार संगाकारा (2013 में ओवल और 2014 में लॉर्ड्स)
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था।
ओवल में खेले गए मैच में श्रीलंका ने जीत के लिए मिले 294 रन के लक्ष्य को कुमार संगाकारा (134*) की पारी की मदद से हासिल किया था।
वहीं, 2014 में लॉर्ड्स वनडे में संगाकारा ने इंग्लिश टीम के विरुद्ध 104 गेंदों में 112 रन बनाए थे। श्रीलंका ने मैच में 300/9 का स्कोर बनाया और आखिर में 7 रन से मुकाबला जीता था।
#2
सरफराज अहमद (2016, लॉर्ड्स)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अपने वनडे करियर में 2 शतक लगाए थे। उन्होंने 2016 में लॉर्ड्स वनडे में 130 गेंदों में 105 रन बनाए थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए थे।
उनकी पारी की मदद से पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 का स्कोर बनाया था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम ने जो रूट (89) की पारी की बदौलत जीत दर्ज की थी।
#3
ऋषभ पंत (2022, मैनचेस्टर)
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने वनडे करियर का इकलौता शतक इंग्लैंड में लगाया है।
उन्होंने 2022 में मैनचेस्टर वनडे में 113 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाई थी।
उस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पहले खेलते हुए अपनी सभी विकेट खोकर 259 रन बनाए थे।
जवाब में भारत ने 42.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया था।
#4
कुसल मेंडिस (2026, लीड्स)
लीड्स में खेले गए वनडे में मेंडिस ने 100 गेंदों में 121 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का कुल 7वां और इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक साबित हुआ।
यह विकेटकीपर के तौर पर मेंडिस का कुल 5वां शतक था।
उनके शतक की मदद से श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 321/6 का स्कोर बनाया।
जवाब में इंग्लिश टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 305/9 का स्कोर ही बना सकी।