Loading...
वनडे क्रिकेट: लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
दूसरी पारी में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने कोहली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट: लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Nov 05, 2026
02:50 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हराते हुए बढ़त बनाई। ऑकलैंड में खेले गए इस मैच में भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाते हुए जीत दिलाई। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रन की पारी खेली। इस बीच वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

विराट कोहली (8,741 रन)

कोहली को दबाव की परिस्थितयों में बल्लेबाजी करना पसंद है। दूसरी पारी में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं।

उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 176 मैचों की 169 पारियों में 66.21 की औसत और 95.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,741 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 30 शतक और 46 अर्धशतक लगाए हैं।

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 51.12 की औसत के साथ 6,442 रन बनाए हैं।

#2 

सचिन तेंदुलकर (8,720 रन)

कोहली ने सचिन तेंदुलकर का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।

अपने वनडे करियर में 18000 से अधिक रन बनाने वाले तेंदुलकर ने दूसरी पारी में 8,720 रन बनाए थे।

इस बीच उनकी औसत 42.33 और स्ट्राइक रेट 88.44 की रही थी।

वह लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 शतक और 52 अर्धशतक भी लगा चुके थे।

उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 47.34 की औसत के साथ 9,706 रन अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

रोहित शर्मा (6,801 रन)

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी इस सूची में मौजूद हैं।

उन्होंने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 163 पारियों में 50.75 की औसत और 92.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,801 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 152* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 19 शतक और 40 अर्धशतक लगाए हैं।

पहली पारी में उन्होंने 47.07 की औसत और 93.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,319 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

विश्व के बल्लेबाजों में ये खिलाड़ी हैं शामिल 

विश्व क्रिकेट के बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित के बाद सनथ जयसूर्या (5,742), जैक्स कैलिस (5,575) और क्रिस गेल (5,559) का नाम आता है।

ADVERTISEMENT