NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर 
    रोहित शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ 1,000 रन पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    वनडे क्रिकेट: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 09, 2025
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 1,000 रन पूरे कर लिए।

    उन्होंने मैच में तीसरा रन बनाते ही यह कारनामा किया। रोहित भारत के 7वें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अपने 1,000 रन पूरे किए हैं।

    ऐसे में आइए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    सचिन तेंदुलकर (1,750 रन) 

    भारतीय बल्लेबाजों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कीवी टीम के खिलाफ पहला मुकाबला साल 1990 में खेला था।

    आखिरी बार वह 2009 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 42 मैच की 41 पारियों में 46.05 की औसत से 1,750 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक निकले थे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186* रन रहा था।

    #2 #3

    विराट कोहली दूसरे और सहवाग हैं तीसरे स्थान पर 

    विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

    कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 पारियों में 57.10 की औसत से 1,656 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154* रन रहा है।

    सहवाग ने 23 पारियों में 52.59 की औसत से 1,157 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन रहा था।

    #4 #5

    चौथे और पांचवे स्थान पर 2 पूर्व कप्तान 

    भारत के 2 पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली इस सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

    अजहरुद्दीन ने 39 पारियों में 36.06 की औसत से 1,118 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108* रन रहा था।

    गांगुली ने 31 पारियों में 35.96 की औसत से 1,079 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 153 रन था।

    #6

    राहुल द्रविड़ छठे स्थान पर 

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और रोहित इस सूची में छठे और 7वें स्थान पर हैं।

    द्रविड़ ने 31 पारियों में 41.28 की औसत से 1,032 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 153 रन रहा था।

    रोहित ने 29 पारियों में 38 से ज्यादा की औसत से कीवी टीम के खिलाफ 1,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 147 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    भारतीय क्रिकेट टीम

    स्टीव स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 265 का लक्ष्य, शमी की उम्दा गेंदबाजी  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पहला सेमीफाइनल: एलेक्स केरी ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पहला सेमीफाइनल: विराट कोहली वनडे में दूसरे सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: टॉम लैथम ने जड़ा चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान को बाहर होने से झेलना पड़ सकता है वित्तीय संकट- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा रहा है विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन?  रोहित शर्मा
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दोनों देशों के बीच वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 84 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, लगातार तीसरे फाइनल में किया प्रवेश चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: केएल राहुल 3,000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा कब तक क्रिकेट खेलेंगे? पत्रकार के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड: गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: ICC नॉकआउट मैचों में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक 50+ स्कोर  वनडे क्रिकेट
    बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर केएल राहुल का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा  केएल राहुल
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐसा रहा सफर, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025