Page Loader
भारत बनाम श्रीलंका: नुवानिदु फर्नांडो ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानें कैसे हैं उनके आंकड़े
नुवानिदु फर्नांडो कर रहे हैं डेब्यू (फोटो: ट्विटर/@OfficialSLC)

भारत बनाम श्रीलंका: नुवानिदु फर्नांडो ने किया अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानें कैसे हैं उनके आंकड़े

Jan 12, 2023
01:38 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में श्रीलंका ने 23 वर्षीय बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका दिया है। पथुम निसंका और दिलशान मधुशंका के चोटिल होने के कारण टीम को दो बदलाव मजबूरी में करने पड़े। फर्नांडो के अलावा लहिरू कुमारा को मौका मिला है। इस सीरीज में श्रीलंका ने मधुशंका के बाद यह दूसरा डेब्यू कराया है।

करियर

ऐसा रहा है नुवानिदु का करियर

दांए हाथ के बल्लेबाज नुवानिदु ने अब तक 31 फर्स्ट-क्लास, 23 लिस्ट-A और 34 टी-20 मुकाबले खेले हैं। नुवानिदु ने फर्स्ट-क्लास में 40.25 की औसत के साथ 1,771 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट-A में उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतकों की बदौलत 748 रन बनाए हैं तो वहीं टी-20 में एक शतक और चार अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 760 रन बनाए हैं। नुवानिदु श्रीलंकाई गेंदबाज विश्वा फर्नांडो के छोटे भाई हैं।