अगली खबर
भारत बनाम श्रीलंका: दिलशान मधुशंका की चोट पर आया अपडेट, मिस कर सकते हैं बाकी सीरीज
लेखन
नीरज पाण्डेय
Jan 11, 2023
06:35 pm
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। पहले वनडे के दौरान अपना वनडे डेब्यू करने वाले दिलशान मधुशंका बचे हुए दो मैचों से बाहर हो सकते हैं।
मधुशंका फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अब पता चला है कि उनके दाएं हाथ का कंधा डिस्लोकेट हो गया है।
अपडेट
श्रीलंका ने दिया मधुशंका की चोट पर अपडेट
श्रीलंका ने अपडेट देते हुए बताया है कि मधुशंका के दाएं हाथ के कंधे की हड्डी खिसक गई है। उनका एक्स-रे और MRI स्कैन करा लिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद टीम मैनेजमेंट उनके भविष्य को लेकर फैसला लेगी।
डेब्यू मैच में मधुशंका ने छह ओवर में 43 रन देते हुए एक विकेट लिया था। इससे पहले टी-20 सीरीज में वह श्रीलंका के लिए सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।