NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित
    खेलकूद

    ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित

    ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित
    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 30, 2022, 05:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित
    बेन स्टोक्स ने इस साल अपनी कप्तानी में 10 में से नौ टेस्ट मैच जीते हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शुक्रवार को 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022' के पुरस्कार के लिए चार खिलाड़ियों को नामित किया है। इस सूची में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, मध्यक्रम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को शामिल किया गया है। आइये जानते हैं इस साल टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा है।

    स्टोक्स के कमान संभालते ही बदली इंग्लिश टीम की किस्मत

    स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर 2022 में टीम की किस्मत ही बदल दी। स्टोक्स से पूर्व इंग्लिश टीम जीत के लिए संघर्ष कर रही थी, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) स्टैंडिंग के निचले पायदान पर थी। स्टोक्स के कमाल संभालते ही टीम लय में लौट आई। स्टोक्स ने 2022 में अपने कार्यकाल के दौरान 10 में से नौ टेस्ट मैच जीते हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान में सीरीज भी जीती है।

    स्टोक्स ने इस साल बल्ले और गेंद से भी मचाया धमाल

    कप्तानी के साथ-साथ इस साल स्टोक्स ने बल्ले और गेंद के साथ भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दो शतक और चार अर्धशतकों की मदद से कुल 870 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 31.19 की औसत से 26 विकेट भी लिए।

    बेयरस्टो के लिए यादगार रहा यह साल

    2022 जॉनी बेयरस्टो के टेस्ट करियर के लिए सबसे यादगार सालों में से एक रहा है। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2022 में 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 66.31 की औसत और 76.00 की स्ट्राइक रेट से 1,061 रन बनाए। उन्होंने अपनी लय को जारी रखते हुए छह शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। यह वर्ष और भी यादगार हो सकता था, अगर वह चोटिल नहीं हुए होते। इस कारण वह दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए।

    ख्वाजा ने इस साल 67.50 औसत से रन बनाकर मचाया धमाल

    उस्मान ख्वाजा ने 2022 में एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम में वापसी की। उन्होंने पहले मध्यक्रम में और फिर सलामी बल्लेबाज के रूप में कुछ यादगार प्रदर्शन किए। इस साल उन्होंने 11 मैचों में 67.50 की शानदार औसत के साथ 1,080 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और पांच अर्धशतक भी निकले। उनके शानदार योगदान के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की रेस में सबसे आगे है।

    रबाडा ने इस साल नौ टेस्ट में लिए 47 विकेट

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 2022 में फिर एक बार अपने प्रदर्शन से चमक बिखेरी। इस साल उन्होंने भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रोटियाज के लिए कुछ प्रसिद्ध टेस्ट जीत में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल नौ मैचों में 22.25 के शानदार औसत और 34.1 की स्ट्राइक रेट से 47 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 5/52 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ दो बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी अंजाम दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    बेन स्टोक्स

    ताज़ा खबरें

    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने डेब्यू IPL मैच में लगाया शानदार अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि काइल मेयर्स

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    जॉनी बेयरस्टो करेंगे यॉर्कशायर के लिए विकेटकीपिंग, राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए हैं बेताब जॉनी बेयरस्टो
    ECB अपने खिलाड़ियों की तीन गुनी फीस करने पर कर रहा विचार- रिपोर्ट  क्रिकेट समाचार
    मुस्तफिजुर रहमान ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 100 विकेट, शाकिब के क्लब में हुए शामिल  मुस्तफिजुर रहमान
    बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में इंग्लैंड को हराकर क्लीन स्वीप किया, बनाए दिलचस्प रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: आंद्रे रसेल KKR के लिए तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  आंद्रे रसेल
    LSG बनाम DC: दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य अहम बातें IPL 2023
    IPL 2023: उमेश यादव का बड़ा कारनामा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ा  IPL 2023
    आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, खिलाड़ियों के बीच असमंजस की स्थिति  बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    महिला एशेज: कौन हैं 19 साल की फोएबे लिचफील्ड जो बनेंगी दिग्गज रिचेल हेंस का विकल्प?  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: जो रूट 1,915 रनों के साथ हैं शीर्ष बल्लेबाज, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023: नाथन लियोन 83 विकेटों के साथ शीर्ष पर, जानिए टॉप-5 में कौन-कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे केन विलियमसन, हेजलवुड बने वनडे के नंबर एक गेंदबाज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    बेन स्टोक्स

    चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्टोक्स नहीं करेंगे गेंदबाजी, जानिए इससे टीम पर क्या असर होगा चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 में ये 5 ऑलराउंडर खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन, जानिए सभी के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खुशखबरी, बेन स्टोक्स खेलेंगे IPL, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023