Page Loader
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहले दिन सिर्फ 48 ओवर का खेल हो पाया (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक

Mar 17, 2023
02:11 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन खत्म हो गया है। खराब रोशनी के कारण सिर्फ 48 ओवर का ही खेल हो पाया। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 2 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 26 रन और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

बल्लेबाजी

कॉनवे ने की शानदार बल्लेबाजी 

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने श्रीलंका दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार 78 रन बनाए। कॉनवे ने अपनी पारी के दौरान 13 चौके लगाए। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कॉनवे ने ही न्यूजीलैंड की पारी संभाली। इस साल कॉनवे का बल्ला खूब चल रहा है। 5 टेस्ट में उन्होंने लगभग 41.66 की औसत से 375 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

गेंदबाजी 

कैसी रही श्रीलंका की गेंदबाजी?

कसुन राजिथा और धनंजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट लिए। राजिथा ने 16 ओवर गेंदबाजी की और 2 ओवर मेडन डाले। इस दौरान उन्होंने 42 रन खर्च किए। धनंजय ने 8 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन के साथ 18 रन दिए। लाहिरू कुमारा, असिता फर्नांडो को अभी एक भी विकेट नहीं मिला है। बारिश और खराब रोशनी के कारण पूरा मैच होने में काफी परेशानी हुई। पूरे दिन सिर्फ 48 ओवर ही खेल हो पाया।

रिकॉर्ड

कॉनवे के नाम दर्ज हुए ये रिकॉर्ड्स

कॉनवे टेस्ट में इस साल रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस साल 5 टेस्ट में 375 रन बनाए हैं। कॉनवे 2021 के बाद डेरिल मिचेल के साथ संयुक्त रूप से न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 50 से अधिक के स्कोर बनाए हैं। दोनों ने 12-12 बार 50+ का स्कोर बनाया है। कॉनवे ने 16 टेस्ट मैच खेले हैं और उसकी 29 पारियों में 50.11 की शानदार औसत से 1,403 रन बना चुके हैं।

पहला टेस्ट

पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को मिली थी जीत

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट काफी रोमांचक था। कुसल मेंडिस (87) और दिमुथ करुणारत्ने (50) के अर्धशतक की मदद से 355 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने मिचेल (102) के शतक की बदौलत 373 रन बनाए। दूसरी पारी में श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शतक (115) के चलते 302 का स्कोर बनाकर जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड से विलियमसन और मिचेल के शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत मिली।