NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक 
    खेलकूद

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक 

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 13, 2023, 12:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया, विलियमसन ने जड़ा शतक 
    रोचक रहा क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला टेस्ट (तस्वीर: ट्विटर/@BLACKCAPS)

    क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 285 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने आखिरी सत्र में केन विलियमसन के शतक (121*) की मदद से लक्ष्य हासिल किया। उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 86 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रोचक रहा पहला टेस्ट मुकाबला 

    श्रीलंका ने पहले खेलते हुए कुसल मेंडिस (87) और दिमुथ करुणारत्ने (50) के अर्धशतक की मदद से 355 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम ने डेरिल मिचेल (102) के शतक की बदौलत 373 रन बनाए। दूसरी पारी में श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के शतक (115) के चलते 302 का स्कोर बनाकर जीत के लिए 285 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में न्यूजीलैंड से विलियमसन और मिचेल के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाया।

    7,000 टेस्ट रन वाले तीसरे श्रीलंकाई बने मैथ्यूज 

    मैथ्यूज ने पहली पारी में 47 और दूसरी पारी में 115 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 7,000 रन पूरे किए हैं। वह इस आंकड़े को छूने वाले श्रीलंका के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए थे। उनसे पहले कुमार संगाकारा (12,400) और महेला जयवर्धने (11,814) ये आंकड़ा छूने वाले श्रीलंकाई हैं। मैथ्यूज के अब 101 टेस्ट की 180 पारी के बाद 45.60 की औसत से 7,115 रन हो गए हैं।

    बतौर सलामी बल्लेबाज सर्वाधिक रन वाले श्रीलंकाई बने करुणारत्ने 

    श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने पहली पारी में 50 रन बनाते हुए अपने टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक लगाया। दूसरी पारी में वह ज्यादा कमाल नहीं कर सके और 17 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच वह बतौर सलामी बल्लेबाज श्रीलंका से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। करुणारत्ने ने पारी की शुरुआत करते हुए 5,997 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या (5,932) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    न्यूजीलैंड से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले गेंदबाज बने साउथी 

    कीवी कप्तान टिम साउथी ने पहली पारी में 64 रन देते हुए 5 विकेट लिए। साउथी ने अपने टेस्ट करियर में 15वीं बार, पारी में कम से कम 5 विकेट हासिल किए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से उनसे ज्यादा बार ये कारनामा रिचर्ड हेडली (36) और डेनियल विटोरी (20) ने किया है। दूसरी पारी में 2 विकेट लेने वाले साउथी न्यूजीलैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    डेरिल मिचेल ने जड़ा अपना पांचवा टेस्ट शतक 

    डेरिल मिचेल ने पहली पारी में 193 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवा शतक रहा, जो उन्होंने 187 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने आठवें विकेट के लिए मैट हैनरी के साथ 88 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी निभाई। उन्होंने दूसरी पारी में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81 रन की पारी खेली।

    केन विलियमसन ने लगाया 27वां शतक 

    पहली पारी में सिर्फ 1 रन बनाने वाले विलियमसन ने दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक लगा दिया। उन्होंने 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। विलियमसन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने घर पर खेलते हुए अपने 4,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह न्यूजीलैंड की ओर से घर पर खेलते हुए ये आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    टॉम लैथम ने श्रीलंका के खिलाफ पूरे किए अपने 1,000 रन 

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने पहली पारी में 67 रन और दूसरी पारी में 25 रन बनाए। इस बीच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके श्रीलंका के खिलाफ 72.78 की औसत से 1,019 रन हो गए हैं। इस बीच 264* उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है, जो 2018 में उन्होंने बनाया था। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 41.7 की औसत से 5,130 रन बना लिए हैं।

    कुसल मेंडिस ने पूरे किए 3,500 टेस्ट रन 

    कुसल मेंडिस ने श्रीलंका की पहली पारी में 83 गेंदों में 87 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 16वां और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा अर्धशतक था। दूसरी पारी में वह कमाल नहीं कर सके थे और महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस बीच उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3,500 रन पूरे कर लिए हैं। उनके अब 55 टेस्ट में 34.68 की औसत से 3,503 रन हो गए हैं।

    WTC फाइनल से बाहर हुई श्रीलंकाई टीम 

    इस हार के साथ श्रीलंका WTC फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। अब श्रीलंका को 17 मार्च से सीरीज का दूसरा टेस्ट खेलना है। अगर श्रीलंकाई टीम यह मैच जीत भी लेती है तो भी WTC फाइनल में नहीं पहुंच सकेगी। दूसरी तरफ भारत WTC फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गया है। अब WTC के दूसरे चक्र का फाइनल 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर  श्रेयस अय्यर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज का शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    WPL: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, यूपी को 8 विकेट से हराया विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 160 रन का लक्ष्य  विमेंस प्रीमियर लीग

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक, जानिए आंकड़े  केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक केन विलियमसन
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने विराट कोहली विराट कोहली

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रन का लक्ष्य, ऐसा रहा चौथा दिन  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ब्लेयर टिकनर ने चटकाए दूसरी पारी में 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, माइकल ब्रेसवेल की वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: दिनेश चांदीमल ने टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े  दिनेश चांदीमल

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने पहली पारी में की शानदार वापसी, ऐसा रहा मैच का तीसरा दिन  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेरिल मिचेल ने जमाया टेस्ट करियर का पांचवां शतक, जानिए उनके आंकड़े  डेरिल मिचेल
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम DRS का इस्तेमाल करने में है सबसे फिसड्डी, देखें रोचक आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड के लिए 5,000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे ओपनर बने टॉम लैथम  टेस्ट क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023