LOADING...
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 84 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
न्यूजीलैंड ने सीरीज अपने नाम कर ली है (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में 84 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Apr 02, 2025
11:34 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे में कीवी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 84 रन से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उसने 3 मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 292/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में पाकिस्तान 208 रन ही बना पाई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेख-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और एक समय न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाज 132 रन पर पवेलियन में थे। यहां से विकेटकीपर बल्लेबाज मिशेल हे ने 99* रन की जबरदस्त पारी खेली। मोहम्मद अब्बास के बल्ले से 41 रन निकले। जवाब में पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। बेन सियर्स ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

पारी

ऐसी रही मिशेल की पारी 

मिशेल ने मैच में 78 गेंदों का सामना किया और 99* रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 126.92 की रही। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन था। उन्होंने यह पारी श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली थी। मिशेल ने अब तक 6 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 52.66 की औसत से 158 रन बनाए हैं।

Advertisement

उपलब्धि

मिशेल ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

मिशेल 99 रन पर नाबाद रहे। वनडे में 99 रन पर नाबाद रहने वाले वह न्यूजीलैंड के दूसरे और दुनिया के 16वें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले ब्रूस एड्रिगर कीवी टीम के पहले खिलाड़ी थे जो वनडे में 99 रन पर नाबाद रहे थे। साल 1981 में ब्रूस ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए वनडे मुकाबले में 99* रन की पारी खेली थी। मिशेल ने साल 2024 में अपना पहला वनडे श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Advertisement

अर्धशतक

फहीम ने जड़ा वनडे करियर का पहला अर्धशतक

फहीम ने मैच में 80 गेंदों का सामना किया और 73 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 91.25 की रही। यह उनके वनडे करियर का पहला अर्धशतक रहा। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 10 ओवर में 46 रन देकर 1 सफलता हासिल की। उनकी इकॉनमी सिर्फ 4.60 की रही। हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को मुकाबले में जीत नहीं दिला पाए।

जानकारी

नसीम ने किया आखिरी तक संघर्ष 

नसीम ने वनडे का पहला अर्धशतक और अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 115.91 की रही। फहीम के साथ उन्होंने 56 रन की साझेदारी निभाई।

हॉल

सियर्स ने पहली बार लिया वनडे में 5 विकेट हॉल 

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज सियर्स ने 9.2 ओवर गेंदबाजी की और 59 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 6.30 की रही। यह उनके वनडे करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा। सीरीज के पहले मुकाबले में सियर्स कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 51 रन खर्च किए थे और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। सियर्स ने अब तक 3 वनडे खेले हैं और 32.60 की औसत से 5 विकेट झटके हैं।

Advertisement