Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: मैट हेनरी ने चौथे वनडे में लिए 6 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि
हेनरी ने लिए 6 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: मैट हेनरी ने चौथे वनडे में लिए 6 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि

Nov 13, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सीरीज के चौथे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 244 रन से करारी शिकस्त दी। बे ओवल में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 89 रन पर सिमट गई। भारत की पारी को समेटने में मैट हेनरी की अहम भूमिका रही, जिन्होंने कुल 6 विकेट लिए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

घातक रही हेनरी की गेंदबाजी 

हेनरी ने अपनी पहली ही गेंद (0.1 ओवर) पर रोहित शर्मा को स्लिप पर खड़े फिन एलन के हाथों कैच आउट कराया।

उसी ओवर की 5वीं गेंद पर हेनरी ने विराट कोहली को बोल्ड किया।

अगली ही गेंद पर हेनरी ने कप्तान श्रेयस अय्यर को LBW करते हुए भारत को बैकफुट में धकेल दिया।

उन्होंने गुरनूर बरार और कुलदीप यादव के भी विकेट चटकाए।

उन्होंने अपने 9.4 ओवर में 27 रन देकर 6 विकेट लिए।

भारत 

भारत के खिलाफ 2 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने हेनरी 

हेनरी ने भारत के खिलाफ दूसरी बार 5 या उससे अधिक विकेट लिए हैं।

वह भारतीय टीम के विरुद्ध एक से अधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने हैं।

उन्होंने भारतीय टीम के विरुद्ध अब तक 12 मैचों में 17.33 की औसत और 4.33 की इकॉनमी रेट के साथ 27 विकेट लिए हैं।

वह भारत के खिलाफ वनडे में 2 पारियों में 4-4 विकेट भी ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

तीसरे सर्वाधिक 5 विकेट वाले कीवी गेंदबाज बने हेनरी

हेनरी के वनडे करियर का यह कुल चौथा 5 विकेट हॉल है।

क्रिकबज के अनुसार, वह न्यूजीलैंड की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल (संयुक्त रूप से) लेने वाले गेंदबाज बने हैं। उनसे ज्यादा सिर्फ ट्रेंट बोल्ट (6) और सर रिचर्ड हेडली (5) ही ये कारनामा कर चुके हैं।

बता दें कि हेनरी के अलावा शेन बांड ने भी 4 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है हेनरी का वनडे करियर 

हेनरी ने अब तक 96 वनडे खेले हैं, जिसकी 94 पारियों में उन्होंने 24.29 की औसत और 5.18 की इकॉनमी रेट के साथ 178 विकेट लिए हैं।

उन्होंने वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहली बार 6 विकेट लिए हैं।

उन्होंने अपने घर पर खेलते हुए दूसरी बार 5 विकेट हॉल लिया है। न्यूजीलैंड में उन्होंने 41 पारियों में 19.04 की औसत और 4.57 की इकॉनमी रेट के साथ 86 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT