न्यूजीलैंड बनाम भारत: वेलिंगटन के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में कीवी टीम की नजरें इस मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में वापसी करने पर होंगी। वहीं, भारतीय टीम अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगी। वेलिंगटन में दोनों टीमों के आंकड़े जान लेते हैं।
टीम
वेलिंगटन में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत ने वेलिंगटन में अपना पहला वनडे साल 2003 में खेला था। उन्होंने यहां अब तक 4 वनडे खेले हैं। इस दौरान उसे 2 मैच में जीत मिली है।
एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है।
वहीं, न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर 30 वनडे खेले हैं। इस दौरान उसे 17 मैच में जीत मिली है। 11 मैच में उसे हार मिली है। 2 मैच में नतीजा नहीं निकला है।
पिच रिपोर्ट
ऐसी है वेलिंगटन की पिच रिपोर्ट
वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल होता है, जिस पर बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं।
हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है। इस मैदान पर मौसम और बारिश का भी अहम प्रभाव रहता है।
ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में गेंद और बल्ले के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।
बल्लेबाज
इन बल्लेबाजों ने किया है अच्छा प्रदर्शन
इस मैदान पर न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 9 पारियों में 67.57 की औसत से 473 रन बनाए हैं।
वहीं, ब्रेडन मैकुलम के बल्ले से यहां 20 मैचों की 17 पारियों में 427 रन निकले हैं। न्यूजीलैंड के सक्रिय बल्लेबाजों में किसी खिलाड़ी का यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है।
भारत के लिए यहां अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 2 पारियों में 110 रन बनाए हैं। विराट कोहली के बल्ले एक पारी में 82 रन निकले हैं।
गेंदबाज
इन गेंदबाजों का रहा है अच्छा प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी ने यहां सबसे ज्यादा 9 मैचों की 9 पारियों में 17.92 की औसत से 25 विकेट लिए हैं।
वहीं, डेनियल विटोरी ने यहां 21 पारियों में 22 विकेट अपने नाम किए हैं। कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस मैदान पर 5 पारियों में 5 विकेट चटकाए हैं।
युजवेंद्र चहल, जहीर खान और मोहम्मद शमी ने इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में भारत के लिए संयुक्त रूप से 5-5 विकेट लिए हैं।