न्यूजीलैंड बनाम भारत: अक्षर पटेल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए। अक्षर ने फिन एलन को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट कर इस खास मुकाम को हासिल किया। वह टी-20 क्रिकेट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 47वें गेंदबाज बन गए हैं। आइए उनके टी-20 करियर के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
करियर
ऐसा रहा है अक्षर का टी-20 करियर
अक्षर ने अब तक 345 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 332 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने लगभग 22 की औसत से 300 विकेट अपने नाम किए हैं।
उनके नाम एक बार 4 विकेट हॉल दर्ज है और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/21 का रहा है।
भारतीय टीम के लिए अक्षर ने 116 मुकाबलों की 108 पारियों में गेंदबाजी करते हुए लगभग 34 की औसत से 116 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/9 का रहा है।
IPL
अक्षर के IPL करियर पर एक नजर
अक्षर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 176 मुकाबले खेले हैं और इसकी 172 पारियों में 31.69 की औसत से 139 विकेट अपने नाम किए हैं।
उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है।
बतौर बल्लेबाज इस खिलाड़ी ने 135 पारियों में 21.76 की औसत और 133.73 की स्ट्राइक रेट से 2,089 रन भी बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।