Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: हैमिल्टन के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
भारतीय टीम को पहले दोनों मैच में शानदार जीत मिली थी (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: हैमिल्टन के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Nov 08, 2026
09:01 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 10 नवंबर (मंगलवार) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मुकाबलों में शुभमन गिल की टीम ने जीत दर्ज की थी। दोनों मैच बारिश से प्रभावित थे। ऐसे में कीवी टीम तीसरे वनडे में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। वहीं, भारतीय टीम की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। आइए, हैमिल्टन में दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

टीम

हैमिल्टन में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन 

न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क में अपना पहला वनडे मुकाबला 1981 में खेला था।

टीम ने इस मैदान पर 38 वनडे खेले हैं, जिनमें से 28 में उसे जीत मिली है, जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।

वहीं, भारतीय टीम ने 12 वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें से उसे सिर्फ 3 में जीत मिली है, जबकि 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

पिच रिपोर्ट

ऐसी है हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट 

हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छी उछाल और गति मिलने से बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है।

हालांकि, तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और उछाल से मदद मिल सकती है।

इस मैदान पर वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 245-250 रन है।

यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

इन बल्लेबाजों ने किया है अच्छा प्रदर्शन

हैमिल्टन में विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां 4 पारियों में 58.33 की औसत से 175 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।

रोहित शर्मा ने भी इस मैदान पर 4 पारियों में 170 रन बनाए हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के मौजूदा खिलाड़ियों में टॉम लैथम सबसे आगे हैं। उन्होंने यहां 15 मैचों की 12 पारियों में 345 रन बनाए हैं, जबकि हेनरी निकोल्स के नाम 9 पारियों में 265 रन दर्ज हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज

इन गेंदबाजों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने हैमिल्टन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 पारियों में 14.80 की औसत से 20 विकेट अपने नाम किए हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने इस मैदान पर 10 पारियों में 11 विकेट लिए हैं।

भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी के नाम 4 मैचों की 4 पारियों में 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं, पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने यहां 2 पारियों में 5 विकेट हासिल किए थे।

ADVERTISEMENT