वेलिंगटन टेस्ट: हेनरी निकोल्स ने भारत के खिलाफ पहली बार लगाया शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वेलिंगटन टेस्ट में अपनी पहली पारी में शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 12वां शतक लगाया। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में पहली बार शतक लगाया है। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही निकोल्स की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को जब 2 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा, तब निकोल्स क्रीज पर आए।
पहले सत्र में भारतीय तेज गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने निकोल्स ने डटकर बल्लेबाजी की।
उन्होंने फिलिप्स के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया।
अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निकोल्स ने पहले दिन के तीसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया।
करियर
निकोल्स ने अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया
निकोल्स ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने अब तक 61 मुकाबले खेले हैं। इसकी 95 पारियों में लगभग 40 की औसत से 3,400 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 12 शतक के अलावा 12 ही अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200* रन रहा है।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खिलाड़ी के बल्ले से 9,000 से ज्यादा रन निकले हैं।
जानकारी
निकोल्स का भारत के खिलाफ प्रदर्शन
निकोल्स ने भारत के खिलाफ अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 200 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने पहली बार भारत के विरुद्ध 50+ रन बनाए हैं।
आंकड़े
निकोल्स ने न्यूजीलैंड में अपना 9वां टेस्ट शतक लगाया
निकोल्स ने न्यूजीलैंड में अपना 9वां टेस्ट शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के केवल 4 बल्लेबाजों ने ही घरेलू मैदान पर उनसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाए हैं।
केन विलियमसन (20), रॉस टेलर (12), टॉम लैथम (10) और जॉन राइट (10) ही न्यूजीलैंड में उनसे ज्यादा शतक लगा चुके हैं।
निकोल्स को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व के मैदान पर बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने अपने 5 टेस्ट शतक इसी मैदान पर लगाए हैं।
रिकॉर्ड्स
निकोल्स ने 8वें देश के खिलाफ लगाया शतक
भारत 8वां ऐसा देश बना है, निकोल्स ने जिनके खिलाफ शतक लगाए हैं।
क्रिकइंफो के मुताबिक, वह इससे पहले बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमों के खिलाफ शतक लगा चुके थे।
टेस्ट में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की बात करें तो पूर्व कप्तान विलियमसन ने सर्वाधिक 9 देशों के विरुद्ध शतक लगाए थे। वहीं, रॉस टेलर ने 8 देशों के विरुद्ध शतक लगाए थे।