NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्राइस्टचर्च टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
    अगली खबर
    क्राइस्टचर्च टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    क्राइस्टचर्च टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 09, 2024
    11:21 am

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपनी दूसरी पारी में 134/2 का स्कोर बनाया है।

    कीवी टीम की बढ़त 40 रन की हो गई है। फिलहाल टॉम लैथम (65) और रचिन रविंद्र (11) क्रीज पर मौजूद हैं।

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 162 रन के जवाब में 256 रन का स्कोर बनाते हुए बढ़त बनाई थी।

    आज के खेल पर नजर डालते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया

    ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी  

    मैच के पहले दिन के स्कोर 124/4 से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को आज नाथन लियोन के रूप में पहला झटका लगा। बतौर नाइट वॉचमैन खेलने उतरे लियोन 20 रन बनाकर आउट हुए।

    इसके बाद मेहमान टीम ने मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के सामने निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया से मार्नस लाबुशेन ने 90 रन की पारी खेली।

    ऑस्ट्रेलिया ने 256 रन बनाते हुए पहली पारी के आधार पर 94 रन की बढ़त हासिल की।

    लाबुशेन

    लाबुशेन अपने 12वें टेस्ट शतक से चूके

    मैच के पहले दिन के खेल की समाप्ति तक लाबुशेन 45 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद थे।

    दूसरे दिन भी उन्होंने उम्दा बल्लेबाजी की और 90 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने लियोन के साथ मिलकर 51 रन की साझेदारी भी की।

    उनकी पारी का अंत टिम साउथी ने कर दिया। लाबुशेन ने 12 चौकों की बदौलत 90 रन बनाए।

    लाबुशेन अपने 12वें टेस्ट शतक से चूक गए।

    हेनरी 

    मैट हेनरी ने चटकाए 7 विकेट

    मैट हेनरी के उस्मान ख्वाजा (16) को बोल्ड करते हुए अपना पहला विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने पिछले टेस्ट के शतकवीर रहे कैमरून ग्रीन (25) को अपना शिकार बनाया।

    निरंतर गति और सटीक गेंदबाजी के चलते हेनरी ने ट्रेविस हेड (21), लियोन (20), मिचेल मार्श (0), मिचेल स्टार्क (28) और पैट कमिंस (23) को पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने 23 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 67 रन देते हुए ये सफलताएं हासिल की।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड से विलियमसन और लैथम ने लगाए अर्धशतक 

    न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की खराब शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज विल यंग 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद केन विलियमसन और लैथम ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। पूर्व कप्तान विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया। वह 6 चौकों की बदौलत 51 रन बनाकर आउट हुए।

    लैथम ने भी अर्धशतक लगाया। वह 65 रन बनाकर इस समय क्रीज पर डटे हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टी-20 सीरीज: टिम साउथी ने इडेन पार्क में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए आंकड़े टिम साउथी
    दूसरा टी-20: लॉकी फर्ग्यूसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड को हराते हुए हासिल की अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: एडम जैम्पा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 172 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: नाथन लियोन ने पहले टेस्ट में लिए कुल 10 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स नाथन लियोन
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, WTC की तालिका में शीर्ष पर पहुंचा भारत भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: रचिन रविंद्र ने जड़ा पहला टेस्ट अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी सेमीफाइनल: यश राठौड़ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट खेलने को तैयार, अब तक बनाए ये रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स का PBKS के खिलाफ रहा है दबदबा, 66 प्रतिशत मुकाबले जीते इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर IPL इतिहास में सर्वाधिक बार रहे हैं शीर्ष स्कोरर, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025