Loading...
भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने टीम में किए बदलाव
न्यूजीलैंड ने ब्रेट रैंडेल को टीम में चुना (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

भारत के खिलाफ आखिरी 2 वनडे के लिए न्यूजीलैंड ने टीम में किए बदलाव

Nov 12, 2026
08:23 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए ब्रेट रैंडेल को टीम में चुना है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज रैंडेल हाल ही में डर्बीशायर के साथ काउंटी चैंपियनशिप सीजन खेलकर लौटे हैं। उन्हें पहली बार वनडे टीम में चुना गया है और उनके डेब्यू करने की उम्मीद है। इसके अलावा आखिरी मैच के लिए जोश क्लार्कसन को भी वापस टीम में बुलाया है।

बयान 

रैंडेल ने अपने लिस्ट-A करियर में लिए हैं 100 विकेट 

रैंडेल ने अपने लिस्ट-A करियर में 55 मैचों में 22.74 की औसत से 100 विकेट लिए हैं।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "जब किसी खिलाड़ी को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टीम में चुना जाता है, तो वह हमेशा एक खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह काफी समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने यह मौका अपनी मेहनत से हासिल किया है।"

टीम 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम 

चौथे वनडे के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), और विल यंग।

पांचवें वनडे के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, और विल यंग।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

6 वनडे मैच खेल चुके हैं क्लार्कसन

29 साल के ऑलराउंडर क्लार्कसन आखिरी बार इस साल अप्रैल में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में खेले थे।

उन्होंने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 6.19 की इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट लिए हैं।

दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 5 पारियों में कुल 36 रन बनाए हैं।

वह न्यूजीलैंड की ओर से 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं।

उन्होंने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

ADVERTISEMENT

सीरीज 

भारत ने सीरीज में बनाई हुई है बढ़त 

भारत ने सीरीज के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराते हुए 1-0 से बढ़त बनाई थी।

इसके बाद दूसरे वनडे मुकाबले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने डक वर्थ लुईस (DLS) नियम की मदद से 4 रन से जीत हासिल की थी।

इसके बाद सीरीज का तीसरा वनडे मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

अब चौथा वनडे मैच 13 नवंबर और आखिरी वनडे 15 नवंबर को खेला जाएगा।

ADVERTISEMENT