NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / युवा स्टार खिलाड़ी मुशीर खान हुए दुर्घटना का शिकार, ईरानी कप से हुए बाहर 
    अगली खबर
    युवा स्टार खिलाड़ी मुशीर खान हुए दुर्घटना का शिकार, ईरानी कप से हुए बाहर 
    मुशीर खान दुर्घटना का शिकार हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@PTI_News)

    युवा स्टार खिलाड़ी मुशीर खान हुए दुर्घटना का शिकार, ईरानी कप से हुए बाहर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 28, 2024
    11:13 am

    क्या है खबर?

    मुंबई क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और युवा सनसनी मुशीर खान दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। मुशीर ईरानी कप में हिस्सा लेने पिता और कोच नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे।

    मुशीर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सरफराज खान के छोटे भाई हैं।

    1 से 5 अक्टूबर तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ईरानी कप खेला जाना है। मुशीर के गर्दन में चोट लगी है। वह लगभग 3 महीने क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

    मामला

    4 से 5 बार पलटी कार 

    अभी तक दुर्घटना का पूरा कारण पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार सड़क पर 4 से 5 बार पलटी थी।

    इसी कारण ही मुशीर को गंभीर चोटें आईं हैं। उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    मुशीर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखते हैं और सगढ़ी तहसील में उनके गांव का नाम बासूपार है।

    उन्होंने इसी साल दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया था और कमाल की बल्लेबाजी की थी।

    टीम

    मुंबई की टीम का हिस्सा थे मुशीर 

    मुंबई की टीम में मुशीर और उनके भाई सरफराज को भी चुना गया था। सरफराज यह मुकाबला खेलने लखनऊ आने वाले हैं। अब मुशीर के न होने से मुंबई को बड़ा झटका लगा है।

    ऐसी है मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, मुशीर खान, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धांत अद्धतराव, सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।

    करियर

    मुशीर के करियर पर एक नजर 

    मुशीर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। इसकी 15 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 716 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनकी औसत 51.14 की रही है। उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 203* रन रहा है।

    दलीप ट्रॉफी में इंडिया- B के लिए खेलते हुए मुशीर ने अपने पहले मैच में ही 181 रन की पारी खेली थी।

    रणजी

    रणजी ट्रॉफी में तोड़ा था सचिन का रिकॉर्ड 

    मुशीर ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल के दौरान सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

    मुशीर ने 19 साल और 14 दिन में रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाया था। वह मुंबई के लिए फाइनल मुकाबले में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे।

    इससे पहले साल 1994-95 के रणजी सीजन के फाइनल में पंजाब के खिलाफ सचिन ने सिर्फ 22 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाया था। मुशीर ने यही रिकॉर्ड तोड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुशीर खान
    सरफराज़ खान
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    मुशीर खान

    अंडर-19 विश्व कप 2024: मुशीर खान ने मौजूदा संस्करण में लगाया अपना दूसरा शतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: शाई किशोर ने लिए 5 विकेट, रोचक रहा क्वार्टर फाइनल का पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुशीर खान ने क्वार्टर फाइनल में लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2023-24, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने बनाई बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन रणजी ट्रॉफी

    सरफराज़ खान

    तिहरा शतक लगाने वाले सरफराज़ खान बोले- 'पहले मुझे पांडा कहते थे अब माचो कहते हैं' क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: पिछली 10 पारियों में 1,258 रन बना चुका है यह युवा भारतीय बल्लेबाज क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार
    फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीम बनी मुंबई रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र अपने टेस्ट करियर के दूसरे शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: प्रभात जयसूर्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंची श्रीलंका, जानिए अंक तालिका श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025