NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक, तोड़ा सचिन का यह रिकॉर्ड  
    अगली खबर
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक, तोड़ा सचिन का यह रिकॉर्ड  
    मुशीर खान ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक, तोड़ा सचिन का यह रिकॉर्ड  

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 12, 2024
    03:21 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई क्रिकेट टीम और विदर्भ क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुशीर खान ने कमाल की पारी (136) खेली है।

    सिर्फ 19 साल के इस बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा शतक जड़ दिया है।

    उन्होंने 255 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। मुशीर घरेलू क्रिकेट में कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    रिकॉर्ड

    मुशीर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

    मुशीर ने अपनी इस पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुशीर ने 19 साल और 14 दिन में रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाया है।

    वह मुंबई के लिए फाइनल मुकाबले में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

    इससे पहले साल 1994-95 के रणजी सीजन के फाइनल में पंजाब के खिलाफ सचिन ने सिर्फ 22 साल की उम्र में दोहरा शतक लगाया था। मुशीर ने यही रिकॉर्ड तोड़ा है।

    पारी

    ऐसी रही मुशीर की पारी और साझेदारी 

    मुंबई को दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे और 34 रन तक 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। वहां से मुशीर ने अजिंक्य रहाणे (73) के साथ पारी को संभाला।

    दोनों के बीच 287 गेंद में 130 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद श्रेयस अय्यर के साथ मुशीर ने 256 गेंद में 168 रन की साझेदारी निभाई

    मुशीर ने 326 गेंद का सामना किया और 10 चौके की मदद से 136 रन बनाने के बाद आउट हुए।

    फॉर्म

    कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं मुशीर 

    मुशीर रणजी ट्रॉफी में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इस खिलाड़ी ने बड़ौदा क्रिकेट टीम के खिलाफ एक जबरदस्त (203*) दोहरा शतक जड़ दिया था।

    इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु क्रिकेट टीम के खिलाफ 55 रन की पारी खेली थी। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का पहला अर्धशतक था।

    मुंबई की पिछली दोनों जीत में इस खिलाड़ी का योगदान शानदार रहा था।

    डेब्यू

    2022 में किया था अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू 

    मुशीर ने दिसंबर 2022 में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले मैच में उन्होंने 12 और 23 रन के स्कोर किए थे।

    दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 6 मैचों की 10 पारियों में 529 रन बना लिए हैं। उनकी औसत 55 से ज्यादा की रही है।

    वह अब तक मुंबई की टीम से लिस्ट-A क्रिकेट और टी-20 प्रारूप में कोई मैच नहीं खेल सके हैं।

    दोहरा

    यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं मुशीर 

    मुशीर ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 18 साल 362 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।

    वह वसीम जाफर (1996-97 में सौराष्ट्र के खिलाफ, 18 साल, 262 दिन) के बाद रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने वाले मुंबई के दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे।

    मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपना डेब्यू किया था और उनका बल्ला भी जमकर बोला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई क्रिकेट टीम
    मुशीर खान
    क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मुंबई क्रिकेट टीम

    विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मुंबई की टीम का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    2021-22 सीजन के लिए मुंबई के कोच बने अमोल मजूमदार क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर-फाइनल: मुंबई के सुवेद पारकर ने किया कमाल, डेब्यू मैच में लगाया दोहरा शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का शानदार फॉर्म जारी, चार मैचों में तीसरा शतक लगाया क्रिकेट समाचार

    मुशीर खान

    अंडर-19 विश्व कप 2024: मुशीर खान ने मौजूदा संस्करण में लगाया अपना दूसरा शतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: शाई किशोर ने लिए 5 विकेट, रोचक रहा क्वार्टर फाइनल का पहला दिन रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुशीर खान ने क्वार्टर फाइनल में लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2023-24, क्वार्टर फाइनल: सौराष्ट्र के विरुद्ध तमिलनाडु ने बनाई बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड की पहली पारी 162 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को भी लगे शुरुआती झटके ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर इस मामले में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी भारतीय क्रिकेट टीम
    टिम साउथी सभी प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है यह बड़ा रिकॉर्ड, 27 बार कर चुके ऐसा इंडियन प्रीमियर लीग

    रणजी ट्रॉफी

    रणजी ट्रॉफी 2024: गुजरात ने दर्ज की बड़ी जीत, जानिए छठे दौर के प्रमुख परिणाम क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2024: शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 6 विकेट, पूरे किए 250 प्रथम श्रेणी विकेट घरेलू क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: महाराष्ट्र और दिल्ली की पारी सस्ते में सिमटी, ऐसा रहा पहले दिन का खेल घरेलू क्रिकेट
    अजिंक्य रहाणे 'ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड' का शिकार होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे, जानिए कैसे मुंबई क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025