LOADING...
मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, महेला जयवर्धने को बनाया टीम का मुख्य कोच 
महेला जयवर्धने मुंबई के नए कोच होंगे (तस्वीर:एक्स/@CricCrazyJohns)

मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, महेला जयवर्धने को बनाया टीम का मुख्य कोच 

Oct 13, 2024
05:16 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 शुरू होने में अभी काफी समय है। इस बीच मुंबई इंडियंस (MI) ने बड़ा फैसला लिया है। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने को फ्रेंचाइजी ने अपना कोच नियुक्त किया है। जयवर्धने पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में MI साल 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीत चुकी है। जयवर्धने मार्क बाउचर की जगह लेंगे। पिछले सीजन MI ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान भी बनाया था।

प्रदर्शन

IPL 2024 में बेहद खराब था टीम का प्रदर्शन 

IPL 2024 के पूरे सीजन कप्तान हार्दिक अच्छी फॉर्म में नहीं थे। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज रोहित भी निरंतरता नहीं दिखा पाए थे। दोनों के बीच कप्तानी को लेकर हुए विवाद से भी टीम का माहौल खराब रहा था। इसका असर मैदान पर भी देखने को मिला था। MI सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। MI सिर्फ 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर रही थी।

बयान

महेला जयवर्धने ने क्या कहा?

MI में अपनी दोबारा नियुक्ति पर जयवर्धने ने कहा, "MI परिवार में मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है। अब इतिहास के उसी क्षण पर लौटना, जहां हम भविष्य की ओर देखते हैं। ये मेरे लिए गर्व की बात है। MI के प्रति प्रेम को और मजबूत करने के साथ मालिकों के दृष्टिकोण पर निर्माण करना और टीम के इतिहास में योगदान जारी रखने का अवसर मेरे लिए एक रोमांचक चुनौती है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Advertisement

पद 

जयवर्धन ने MI के लिए इस पद पर भी किया काम

MI के मुख्य कोच का पद छोड़ने के बाद जयवर्धने को फ्रेंचाइजी ने हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के रूप में नई जिम्मेदारी भी सौंपी थी। जयवर्धने MI फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों MI,अंतरराष्ट्रीय लीग में MI अमीरात और साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में MI केप टाउन टीमों की कोचिंग और स्काउटिंग की निगरानी करते थे। जयवर्धने ओवरऑल टीम के विकास और रणनीति पर काम करते थे। वे एक हाई परफार्मेंस इको सिस्टम तैयार कर रहे थे।

Advertisement

गेंदबाजी

पारस महाम्ब्रे बने गेंदबाजी कोच 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे, जिन्होंने राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ के साथ मिलकर 2024 के टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम की कोचिंग की थी। MI के नए गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि महाम्ब्रे ने राजस्थान रॉयल्स (RR) की जगह MI को चुना है। द्रविड़ (मुख्य कोच) और राठौड़ (बल्लेबाजी कोच) हाल ही में RR की टीम का हिस्सा बने हैं।

Advertisement