NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाया
    अगली खबर
    मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाया
    मार्क बाउचर बने मुंबई के कोच (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को अपना हेड कोच बनाया

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 16, 2022
    11:23 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।

    IPL के पिछले सीजन में MI ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम आखिरी 10वें स्थान में रही थी। ऐसे में बाउचर के सामने आगामी सीजन में टीम से अच्छा प्रदर्शन कराने की चुनौती रहेगी।

    आइए इस खबर पर नजर डालते हैं।

    बयान

    MI का मुख्य कोच बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है- बाउचर

    मार्क बाउचर ने कोच की जिम्मेदारी मिलने पर कहा, "MI के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया है। मैं चुनौती के लिए तत्पर हूं। यह महान खिलाड़ियों की मजबूत टीम हैं और मैं इस टीम में अपने अनुभव जोड़ने के लिए तत्पर हूं।"

    ट्विटर पोस्ट

    MI का आधिकारिक ट्वीट

    Presenting आपले नवीन Head Coach - 𝐌𝐀𝐑𝐊 𝐁𝐎𝐔𝐂𝐇𝐄𝐑 💙

    Paltan, drop a 🙌 to welcome the 🇿🇦 legend to our #OneFamily 👏#DilKholKe #MumbaiIndians @markb46 @OfficialCSA pic.twitter.com/S6zarGJmNM

    — Mumbai Indians (@mipaltan) September 16, 2022

    जानकारी

    जयवर्धने की जगह लेंगे बाउचर

    बाउचर, श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने की जगह लेंगे जिन्होंने हाल ही में इस्तीफा दिया था। MI ने जयवर्धने को हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

    करियर

    ऐसा रहा है बाउचर का क्रिकेटिंग करियर

    बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 147 टेस्ट मैच में 30.03 की औसत से 5,515 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने पांच शतक और 35 अर्धशतक लगाये हैं।

    वहीं उन्होंने 295 वनडे में 28.57 की औसत से 4,686 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। वहीं 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 268 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 31 IPL मैच में 28.14 औसत से 394 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

    कोच

    टी-20 विश्व कप तक दक्षिण अफ्रीका के कोच रहेंगे बाउचर

    बाउचर इस समय दक्षिण अफ्रीका टीम के कोच हैं और पहले ही ये घोषणा कर चुके हैं कि टी-20 विश्व कप तक इस जिम्मेदारी में रहेंगे। प्रोटियाज ने उनके मार्गदर्शन में 11 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की।

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम वर्तमान में ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तालिका में दूसरे स्थान पर है, जिसका श्रेय बाउचर की कोचिंग को जाता है।

    टीम ने बाउचर के नेतृत्व में 12 वनडे और 23 टी-20 मैच भी जीते हैं।

    IPL 2022

    IPL 2022 में सिर्फ चार मैच ही जीत सकी थी मुंबई

    MI ने पिछले सीजन के पहले आठ मैच लगातार गंवा दिए थे और इसके साथ ही प्ले-ऑफ में जाने की उनकी उम्मीदें भी समाप्त हो चुकी थीं।

    इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैच जीतते हुए वापसी के कुछ संकेत दिए थे। हालांकि, अगले चार में से दो मैच गंवाने के साथ ही उनका सीजन 10 हार के साथ समाप्त हुआ।

    लखनऊ और कोलकाता ने MI को IPL 2022 में दो-दो बार हराया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    मार्क बाउचर

    ताज़ा खबरें

    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में शामिल हुए NCP नेता छगन भुजबल, शपथ ली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    IPL इतिहास में सबसे तेज 150 विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्दिक पंड्या बनाम संजू सैमसन: कप्तानी में कैसे रहे दोनों के आंकड़े? संजू सैमसन
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    IPL 2022: सीजन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, जो किसी भी टीम को हरा देगी हार्दिक पांड्या
    IPL 2022: कैसा रहा सबसे ज्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन? श्रेयस अय्यर

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाया 71वां शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    भारत बनाम अफगानिस्तान: विराट कोहली ने लगाया शानदार शतक, भारत ने बनाए 212 रन विराट कोहली
    एशिया कप 2022: भारत ने अफगानिस्तान को हराया, कोहली और भुवनेश्वर ने किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2022: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच में देखने को मिलेंगी ये आपसी बैटल्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण? इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: टॉस जीतकर मुंबई की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम MI: केएल राहुल ने लगाया सीजन का दूसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    मार्क बाउचर

    पाकिस्तान दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाए जाएंगे डिकॉक क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के हेडकोच पद को छोड़ देंगे मार्क बाउचर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनेंगे मार्क बाउचर- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025