NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और जहीर खान को दी नई जिम्मेदारी
    अगली खबर
    मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और जहीर खान को दी नई जिम्मेदारी
    नई भूमिका में दिखाई देंगे महेला जयवर्धने और जहीर खान (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

    मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और जहीर खान को दी नई जिम्मेदारी

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 14, 2022
    09:10 pm

    क्या है खबर?

    हाल में मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच का पद छोड़ने वाले महेला जयवर्धने को फ्रेंचाइजी ने हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है।

    जयवर्धने अब MI फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस, अंतरराष्ट्रीय लीग में MI अमीरात और साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में MI केप टाउन टीमों की कोचिंग और स्काउटिंग की निगरानी करेंगे।

    इस बीच, जहीर खान को फ्रेंचाइजी ने हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट के पद से नवाजा है।

    बयान

    MI एक केंद्रीय टीम बनने के लिए तैयार

    एक बयान में MI समूह ने कहा, "टीम प्रबंधन एक केंद्रीय टीम बना रहा है, क्योंकि फ्रेंचाइजी वैश्विक हो गई है। इस समय हमें हमारे सामाजिक मूल्यों और सीखने पर निरंतरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, जिसने मुंबई इंडियंस को दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले क्रिकेट ब्रांडों में से एक बनाया है।"

    क्रिकइंफो के अनुसार, MI जल्द ही एक नए मुख्य कोच की घोषणा करेगा।

    भूमिका

    क्या होगी जहीर और जयवर्धने की भूमिका?

    फ्रेंचाइजी के अनुसार, जयवर्धने ओवरऑल टीम के विकास और रणनीति पर काम करेंगे। वे एक हाई परफार्मेंस इको सिस्टम तैयार करेंगे जिससे टीम का समग्र विकास हो सके।

    इसके अलावा वे प्रत्येक टीम को कोचिंग और मजबूत आधारभूत ढांचा बनाने का काम भी करेंगे। 45 वर्षीय जयवर्धने टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करेंगे।

    जहीर खिलाड़ियों के विकास पर ध्यान देंगे।

    साधारण भाषा में कहें तो इन दोनों पर फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों की पूरी जिम्मेदारी होगी।

    आंकड़े

    2018 के बाद से MI की जीत-हार का अनुपात सबसे ज्यादा

    क्रिकइंफो के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने 2018 संस्करण के बाद से अब तक 91 मैच खेले हैं। IPL की सभी टीमों में MI की जीत-हार का अनुपात सबसे ज्यादा (1.289) है।

    मुंबई की टीम पांच बार IPL का खिताब जीत चुकी है। हालांकि पिछले दो सीजन से टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई है।

    मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में IPL ट्रॉफी जीती थी।

    विस्तार

    MI विस्तार के लिए तैयार

    इंटरनेशनल लीग टी-20 और साउथ अफ्रीका टी-20 लीग दोनों का आयोजन इस साल जनवरी-फरवरी में होना है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की दोनों टीमें MI अमीरात और MI केप टाउन इन दोनों टूर्नामेंटों में पहली बार भाग लेगी।

    क्रिकइंफो के अनुसार, MI टीम के मालिकों को लगा कि एक व्यक्ति को तीनों फ्रेंचाइजी के लिए कोचिंग की जिम्मेदारियों की निगरानी रखनी चाहिए।

    जयवर्धने (3 खिताब) IPL में स्टीफन फ्लेमिंग के बाद दूसरे सबसे सफल कोच हैं।

    रिकॉर्ड

    IPL में मुंबई इंडियंस के नाम हैं ये रिकॉर्ड

    MI के नाम IPL में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। 2017 में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को रिकॉर्ड 146 रनों से हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212/3 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में दिल्ली 66 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

    मुंबई इंडियंस के पास सर्वाधिक गेंदें शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। टीम ने KKR के खिलाफ 2008 में 87 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    जहीर खान
    टी-20 क्रिकेट
    महेला जयवर्धने

    ताज़ा खबरें

    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL इतिहास में SRH के सबसे खर्चीले गेंदबाज, जानिए किसने एक मैच में लुटाए सर्वाधिक रन  IPL 2025
    टेस्ट सीरीज के लिए 6 जून को इंग्लैंड रवाना होगा भारतीय टीम का पहला बैच- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    MI बनाम LSG: मुंबई की लगातार छठी हार, मैच में बने ये रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम CSK: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: क्या हैं मुंबई इंडियंस की लगातार सात हार के मुख्य कारण? इंडियन प्रीमियर लीग

    जहीर खान

    युवराज-जहीर के साथ क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे अंबाती रायडू, इस लीग में आएंगे नज़र क्रिकेट समाचार
    ज़हीर खान ने बताया, क्या है जसप्रीत बुमराह की ताकत, रबाडा को दी एक खास सलाह क्रिकेट समाचार
    IPL: मुंबई ने कुलकर्णी, रदरफोर्ड और बोल्ट को क्यों अपने साथ जोड़ा? ज़हीर ने किया खुलासा इंडियन प्रीमियर लीग
    पहला टी-20 रद्द होने पर मैदान की तैयारियों की हो रही आलोचना, जानें किसने क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े और अन्य महत्वपूर्ण बातें भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ जबरदस्त रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन, आंकड़ों में जानिए डेविड वार्नर
    पहला टी-20: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    जानें कैसी रही लगातार 12 टी-20 जीतने की भारत की विनिंग स्ट्रीक रोहित शर्मा

    महेला जयवर्धने

    जानिए, महेला जयवर्धने के हिसाब से सचिन, कोहली और धोनी में से कौन है सर्वश्रेष्ठ विराट कोहली
    भारतीय टीम कोच चयन: खत्म हुई आवेदन तिथि, रेस में शामिल हैं ये दिग्गज क्रिकेट समाचार
    कोच जयवर्धने ने बताया, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की सफलता का राज रोहित शर्मा
    क्रिकेट के लिए खास है 27 मई, जानिए इतिहास में क्या-क्या हुआ था आज के दिन क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025