LOADING...
फैंस को धोनी ने दी खुशखबरी, CSK के लिए खेलेंगे IPL का अगला सीजन

फैंस को धोनी ने दी खुशखबरी, CSK के लिए खेलेंगे IPL का अगला सीजन

लेखन Neeraj Pandey
Nov 01, 2020
08:04 pm

क्या है खबर?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। CSK के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने साफ किया है वह अगले साल भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीजन के अपने अंतिम मुकाबले के टॉस के दौरान धोनी ने साफ किया कि यह CSK की जर्सी में उनका आखिरी मुकाबला नहीं होगा। इस बयान के बाद से धोनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

बयान

धोनी ने मॉरिशन को दिया जवाब

KXIP और CSK का यह IPL 2020 का अंतिम मैच था। जब टॉस के लिए धोनी और केएल राहुल मैदान पर आए तो डैनी मॉरिशन ने धोनी से पूछा कि क्या यह पीली जर्सी में उनका आखिरी मुकाबला होगा तो उन्होंने जवाब दिया, "बिल्कुल नहीं।"

ट्विटर पोस्ट

टॉस के समय धोनी ने दिया बड़ा बयान

प्ले-ऑफ

पहली बार IPL प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी CSK

इस सीजन CSK ने जीत के साथ शुरुआत करने के बाद लगातार मैच गंवाए और प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी। हालांकि, उन्होंने सीजन के अपने आखिरी तीन मुकाबले लगातार जीते और सीजन अच्छे तरीके से समाप्त किया। CSK ने इस सीजन 14 में आठ मुकाबले गंवाए और अपने इतिहास में पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी। पूरे सीजन टीम आलोचकों के निशाने पर रही थी।

जानकारी

इस सीजन धोनी ने किया काफी निराश

IPL का दिग्गज होने के बावजूद धोनी इस सीजन काफी हल्के रंग में दिखे और उन्होंने 12 पारियों में 25 की औसत से केवल 200 रन बनाए। इस सीजन धोनी एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके।

IPL 2020

काफी मुश्किलों भरा रहा CSK का यह सीजन

सीजन शुरु होने से पहले ही CSK ने सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खो दिया था। रुतुराज गायकवाड़ और दीपक चाहर सीजन शुरु होने से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ड्वेन ब्रावो ने चोट के कारण शुरुआती मुकाबले गंवाए और फिर चोट के कारण केवल छह मैच खेलकर ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। सीजन के बीच में अंबाती रायडू भी चोटिल हुए थे।

भविष्य

क्या होगा CSK का अगला सफर?

इस सीजन CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ और सैम कर्रन सकारात्मक चीज रहे। कई सीनियर खिलाड़ियों ने लगातार निराश किया और अगले सीजन CSK कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। कप्तान धोनी के बने रहने का मतलब है कि टीम अगले साल की नीलामी में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को लाकर अच्छी टीम बनाने की कोशिश करेगी। धोनी ने कहा भी था कि वह इस सीजन की सकारात्मक चीजों को अगले सीजन में इस्तेमाल करना चाहेंगे।