Page Loader
IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े
एमएस धोनी IPL में सबसे ज्याद मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े

May 27, 2023
07:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह एमएस धोनी के IPL करियर का 250वां मुकाबला होगा। धोनी IPL में 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। धोनी CSK के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS) की ओर से भी खेल चुके हैं। IPL में रोहित शर्मा ने 243, दिनेश कार्तिक ने 242, विराट कोहली ने 237 मैच और रविंद्र जडेजा ने 225 मैच खेले हैं।

प्रदर्शन

IPL में अब तक धोनी का प्रदर्शन

धोनी ने अपने करियर में अब तक 249 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.09 की औसत और 135.96 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। IPL 2023 में धोनी ने 15 मैच की 11 पारियों में 34.67 की औसत और 185.71 के स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं। धोनी ने इस सीजन एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 32 रन है। धोनी ने इस सीजन 3 चौके और 10 छक्के भी लगा चुके हैं।