Page Loader
एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी अकेले भारतीय कप्तान हैं (फोटो: ट्विटर/@ICC)

एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान

Feb 04, 2023
11:43 am

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनके कई रिकॉर्ड अब भी कायम हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका ऐसा ही एक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ है जो अब तक नहीं टूटा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले धोनी इकलौते भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने फरवरी 2013 में चेन्नई में मैच की दूसरी पारी में 265 गेंदों में 224 रन बनाए थे।

रिकॉर्ड

धोनी के नाम है ये बड़ा रिकॉर्ड

धोनी के बाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद अजहरुद्दीन (163*) सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान हैं। इन दोनों के अलावा कोई 150 रन भी नहीं बना पाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में धोनी तीसरे स्थान पर है जिन्होंने 23 पारियों में 813 रन बनाए हैं। कोहली ने 18 पारियों में सर्वाधिक 855 रन बनाए हैं।