NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022 से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जडेजा बने नए कप्तान
    IPL 2022 से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जडेजा बने नए कप्तान
    खेलकूद

    IPL 2022 से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जडेजा बने नए कप्तान

    लेखन अंकित पसबोला
    March 24, 2022 | 02:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022 से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ी, जडेजा बने नए कप्तान
    धोनी ने छोड़ी कप्तानी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की शुरुआत 26 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबले से होनी है। इससे ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है और रविंद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। CSK ने बयान जारी करके यह जानकारी दी है। बता दें धोनी IPL इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान रहे हैं। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    CSK ने आधिकारिक बयान जारी किया

    CSK ने बयान जारी करके कहा, "एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है और टीम का नेतृत्व करने के लिए रवींद्र जडेजा को चुना है। जडेजा, 2012 से CSK का अभिन्न अंग रहे हैं और टीम की कप्तानी करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी CSK का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।" बता दें अब तक CSK की कप्तानी सिर्फ धोनी और सुरेश रैना ने की है।

    धोनी की कप्तानी में चार खिताब जीत चुकी है CSK

    धोनी की कप्तानी में CSK सबसे अधिक नौ बार IPL फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में इस लीग का खिताब जीता था और लीग में दूसरे सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। धोनी की कप्तानी में ही लगातार दो साल खिताब जीतने वाली CSK पहली टीम थी और उनके रिकॉर्ड को 2020 में मुंबई इंडियंस ने बराबर किया था।

    100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं धोनी

    धोनी ने IPL में अब तक कुल 204 मैचों (चेन्नई और पुणे के लिए) में कप्तानी की है, जिसमें से 121 मैचों में उनकी टीम जीती है जबकि 82 में हार मिली है। इस बीच उनका जीत प्रतिशत 59.60 रहा है। वह IPL में 100 से ज्यादा मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में CSK ने IPL के चार खिताब के अलावा दो बार चैंपियंस लीग भी जीती है।

    जडेजा को CSK ने 16 करोड़ रुपये में किया था रिटेन

    CSK ने जडेजा को सबसे अधिक 16 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। उनके बाद धोनी को 12 करोड़ और रुतुराज गायकवाड़ को छह करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया गया था। इनके अलावा मोईन अली आठ करोड़ रुपये (विदेशी) में रिटेन हुए थे।

    IPL 2022 के लिए ऐसी है CSK की पूरी टीम

    महेन्द्र सिंह धोनी, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडु, दीपक चाहर, सी. हरि निशांत, नारायण जगदीशन, के.एम. आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, क्रिस जॉर्डन, महीष तीक्षाणा, राजवर्धन हंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कोन्वे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, शुभ्रांशु सेनापति, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी और के. भगत वर्मा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    रविंद्र जडेजा
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2022

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: क्या हैं सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    तीसरा वनडे जीतकर बांग्लादेश ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में जीती सीरीज, बने ये रिकार्ड्स बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL 2022: क्या हैं गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    रविंद्र जडेजा

    ICC टेस्ट रैंकिंग: रविंद्र जड़ेजा बने विश्व के नंबर एक ऑलराउंडर, कोहली को भी हुआ फायदा क्रिकेट समाचार
    भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट में बनाए ये दिलचस्प रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: पारी और 222 रनों से जीता भारत, बने ये बड़े रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट: 174 पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी, भारत ने दिया फॉलो-ऑन भारतीय क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ICICI बैंक ने CSK के साथ मिलकर पेश किया क्रेडिट कार्ड, जानें इसके फायदे क्रेडिट कार्ड
    IPL 2022: क्या हैं CSK की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: वीजा में देरी के कारण अब तक भारत नहीं आ सके हैं मोईन अली इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ की फिटनेस पर CSK के CEO ने दिया अपडेट इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    भारत बनाम वेस्टइंडीज: 1,000 वनडे खेलने वाला पहला देश बनेगा भारत, जानें अहम आंकड़े रोहित शर्मा
    कप्तानी छोड़ने के बाद बल्लेबाज के रूप में अपने योगदान पर कोहली ने कही बड़ी बात विराट कोहली
    धोनी ने खरीदी विंटेज लैंड रोवर सीरीज 3 स्टेशन वैगन, जाने क्यों है इतनी खास ऑटोमोबाइल
    धोनी बनाम कोहली: टेस्ट में दोनों कप्तानों के कैसे आंकड़े रहे हैं? विराट कोहली

    IPL 2022

    IPL 2022: मुंबई के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    IPL 2022: दिल्ली के तीसरे मैच से खेल सकेंगे एनरिक नोर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: मैदान में 25 प्रतिशत से ज्यादा दर्शकों को मिल सकती है इजाजत इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023