Page Loader
टी-20 में लक्ष्य का पीछ करते हुए दूसरे सर्वाधिक नाबाद रहने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 20 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद रहे

टी-20 में लक्ष्य का पीछ करते हुए दूसरे सर्वाधिक नाबाद रहने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं धोनी

Aug 12, 2023
05:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछ करते हुए सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शीर्ष पर हैं। धोनी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 20 बार लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद रहे हैं, इसमें से भारतीय टीम ने 15 मुकाबले भी जीते हैं।

आंकड़े

सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली

टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार नाबाद रहने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली (18 बार, 18 जीते), तीसरे पर दिनेश कार्तिक (14 बार, 13 जीते) और चौथे पर युवराज सिंह (9 बार, 9 जीते) हैं। सूची में 5वें पर रोहित शर्मा (9 बार, 6 जीते), छठे पर श्रेयस अय्यर (7 बार, 7 जीते) और 7वें पर संयुक्त रूप से केएल राहुल और हार्दिक पांड्या (7 बार, 6 जीते) हैं।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में धोनी का प्रदर्शन

धोनी ने 98 टी-20 की 85 पारियों में 37.60 की औसत और 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1,617 रन बनाए हैं। उन्होंने जीते हुए 57 टी-20 मुकाबलों में 42.10 की औसत से 800 रन बनाए हैं। विराट ने 115 टी-20 की 107 पारियों में 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए हैं। उन्होंने जीते हुए 49 टी-20 मुकाबलों में 1,632 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 58.28 की रही है।