Page Loader
देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने लगाए 11 छक्के, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा
रियान पराग ने लगाया शतक (तस्वरी: ट्विटर/@BCCIdomestic)

देवधर ट्रॉफी 2023: रियान पराग ने लगाए 11 छक्के, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा

Jul 28, 2023
05:24 pm

क्या है खबर?

देवधर ट्रॉफी 2023 में शुक्रवार को नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच मुकाबले में रियान पराग ने शतक लगाया। उन्होंने 102 गेंदों पर 128.43 की स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 11 छक्के लगाए। पराग देवधर ट्रॉफी की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यूसुफ (वेस्ट जोन) ने 2010 में नॉर्थ जोन के खिलाफ 9 छक्के लगाए थे।

प्रदर्शन

ईस्ट जोन ने मुकाबले को 88 रन से जीता

देवधर ट्रॉफी की एक पारी में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर (इंडिया-A) ने साल 2018 में इंडिया-C के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे। पराग ने लिस्ट-A करियर में अब तक 45 मैच खेले हैं। इस दौरान 40 पारियों में उन्होंने 1,478 रन बनाए हैं। ईस्ट जोन ने मुकाबले को 88 रन से जीत लिया। 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ जोन टीम 45.3 ओवर में 249 रन पर ही सिमट गई।