Page Loader
महमूदुल्लाह विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
महमूदुल्लाह ने विश्व कप में लगाए 16 छक्के (तस्वीर: एक्स/@Mahmudullah30)

महमूदुल्लाह विश्व कप में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े

Oct 19, 2023
07:09 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम मध्यक्रम के बल्लेबाज महमूदुल्लाह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 127.78 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 46 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। इसके साथ ही वह बांग्लादेश की ओर से विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के (16) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मुश्फिकुर रहीम को पीछे छोड़ दिया है।

आंकड़े

शाकिब ने लगाए 10 छक्के

रहीम ने वनडे विश्व कप में 13 छक्के लगाए हैं। उनके अलावा शाकिब अल हसन ने 10 छक्के जड़े हैं। चोट के कारण शाकिब भारतीय टीम के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नजमुल हुसैन शांतो टीम की कमान संभाल रहे हैं। शांतो ने टॉस के दौरान बताया था कि शाकिब अभी चोटिल हैं, ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने पिछले मैच में शाकिब रन लेने के दौरान चोटिल हो गए थे।

प्रदर्शन

विश्व कप में महमूदुल्लाह का प्रदर्शन

महमूदुल्लाह की बात करें तो विश्व कप में उनका प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने विश्व कप की 17 पारियों में 703 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 54.07 की और स्ट्राइक रेट 83.69 की रही है। साथ ही उन्होंने विश्व कप में 2 अर्धशतक और इतने ही शतक लगाए हैं। उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 224 वनडे में 35.71 की औसत और 76.35 की स्ट्राइक रेट से 5,107 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 128 रन है।