टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन गेंदबाजों ने खाए हैं सर्वाधिक छक्के, सूची में दूसरे पर युजवेंद्र चहल
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। उनकी 2,035 गेंदों पर 129 छक्के पड़े हैं।
इस सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (1,674 गेंद पर 119 छक्के) और इंग्लिश गेंदबाज आदिल रशीद (1,988 गेंद पर 119 छक्के) हैं।
इसके अलावा तीसरे पायदान पर टिम साउदी (2,335 गेंद पर 117 छक्के) और चौथे पर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (2,535 गेंद पर 108 छक्के) हैं।
आंकड़े
चहल ने टी-20 में चटकाए 93 विकेट
ईश ने 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 95 पारियों में 22.88 की औसत और 7.96 की इकॉनमी से 118 विकेट लिए हैं।
चहल ने 76 टी-20 मुकाबलों में 24.40 की औसत और 8.13 की इकॉनमी से 93 विकेट झटके हैं।
आदिल ने 95 टी-20 मुकाबलों में 25.83 की औसत और 7.40 की इकॉनमी से 95 विकेट लिए हैं।
साथ ही साउदी 107 टी-20 में 134 विकेट और शाकिब ने 117 टी-20 में 140 विकेट चटकाए हैं।